नई दिल्ली: लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास एक वाहन में हुए विस्फोट के बाद, दिल्ली मेट्रो, लाल किला, सरकारी भवनों और आईजीआई हवाई अड्डे सहित राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में सीआईएसएफ द्वारा सुरक्षित प्रतिष्ठानों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और सुरक्षा कर्मी पूरी तरह से मुस्तैद हैं।”
सोमवार शाम को व्यस्त समय के दौरान भीड़भाड़ वाले लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास एक धीमी गति से चल रही कार में अचानक, घातक विस्फोट हुआ, जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई और कई वाहन जलकर खाक हो गए। 24 लोग घायल हो गए और उन्हें कुछ किलोमीटर दूर एलएनजेपी अस्पताल ले भर्ती कराया गया। दिल्ली और अन्य राज्यों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है और शहर की सीमाओं पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है, साथ ही वाहनों की जाँच भी तेज़ कर दी गई है।
दिल्ली अग्निशमन सेवा ने बताया कि पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और दस दमकल गाड़ियाँ मौके पर पहुँची हैं। अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट से लगी आग पर शाम 7.29 बजे तक काबू पा लिया गया। दमकल विभाग के एक अधिकारी के अनुसार, आग में छह कारें, दो ई-रिक्शा और एक ऑटोरिक्शा जलकर खाक हो गए। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि कई मीटर दूर खड़े वाहनों के शीशे टूट गए और इसकी आवाज घटनास्थल से कुछ किलोमीटर दूर आईटीओ तक सुनी गई।



