दिल्ली के भीड़भाड़ वाले 56 स्थानों पर अब बाक्स पार्किंग सुविधा

चांदनी चौक, कमला नगर मार्केट, विकास मार्ग, नेताजी सुभाष प्लेस आदि जैसे अधिक भीड़भाड़ वाले इलाकों में निर्धारित, इन पार्किंग स्थलों में लगभग 3000 गाड़ियां खड़ी की जा सकेंगी। 

Share This Article:

नई दिल्ली: दिल्ली की सड़कों पर रोज लगने वाला ट्रैफिक जाम अब सिर्फ झुंझलाहट नहीं, बल्कि समय, ईंधन और सेहत का हानिकारक बन चुका है। बाजार और रिहायशी इलाकों में गाड़ियां कहीं भी खड़ी कर देने की आदत ने हालात और बिगाड़ दिए हैं। इसी अव्यवस्था को सुधारने के लिए उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना के निर्देश पर दिल्ली पुलिस ने एक नई और सख्त व्यवस्था लागू की है। यह व्यवस्था बाक्स पार्किंग की है।उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना के निर्देश पर,  दिल्ली पुलिस ने भीड़भाड़ वाली सड़कों पर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए, 56 स्थानों पर बाक्स पार्किंग की शुरुआत की है। दिल्ली पुलिस का दावा है कि  सुचारू यातायात व्यवस्था से वाहनों से होने वाले प्रदूषण को कम करने, व्यवस्थित पार्किंग सुनिश्चित करने, यातायात की सुगमता बढ़ाने और एम्बुलेंस एवं अग्निशमन जैसे आपातकालीन वाहनों की निर्बाध आवाजाही में मदद मिलेगी।

उपराज्पाल कार्यालय के अनुसार, दिल्ली पुलिस ने भीड़-भाड़ वाले इलाकों में 56 स्थानों पर सड़क किनारे बाक्स पार्किंग  की पहचान कर उन्हें चालू कर दिया है। राष्ट्रीय राजधानी में प्रमुख सड़कों और बाजारों में सुचारू यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा भीड़-भाड़ कम करने के लिए यह कदम उठाया गया है। चांदनी चौक, कमला नगर मार्केट, विकास मार्ग, नेताजी सुभाष प्लेस, गांधी नगर, पुस्ता रोड, रोहिणी, मालवीय नगर, द्वारका और यूसुफ सराय जैसे अधिक भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में स्थित इन पार्किंग स्थलों में 3000 वाहन पार्क किए जा सकेंगे।

बढ़ती शिकायतों के बाद यह कदम उठाया

इन इलाकों में होने वाली अव्यवस्थित पार्किंग और दिल्ली ट्रैफिक पुलिस को इससे होने वाले भीषण जाम की बढ़ती शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस को लगातार मिल रही शिकायतों के मद्देनजर, उपराज्यपाल ने दिल्ली पुलिस आयुक्त को समस्या वाले क्षेत्रों की पहचान करने और उसके अनुसार यातायात की समस्या को दूर करने के लिए पर्याप्त पार्किंग स्थान बनाने का निर्देश दिया था। सड़कों पर बाक्स पार्किंग की व्यवस्था से वाहनों से होने वाले प्रदूषण को कम करने और इन मार्गों पर सुचारू यातायात सुनिश्चित करने में भी मदद मिलेगी। इन बाक्स पार्किंग की कुल क्षमता 2984 होगी।

पहचान किए गए स्थान पीडब्ल्रूडी, डीडीए , एमसीडी के अंतर्गत आते हैं

56 चिन्हित स्थानों में से 50 स्थानों पर दिल्ली पुलिस ने अपने संसाधनों का उपयोग करके बाक्स मार्किंग का काम पूरा कर लिया है। इन चिन्हित सड़कों में से 46 पीडब्ल्रूडी, 4 डीडीए , 3 एमसीडी और 3 अन्य विभागों के अंतर्गत आती हैं।

इन 56 स्थानों में से 14 स्थान पूर्वी जिले में, 11 उत्तरी जिले में, 10 दक्षिणी जिले में, 9 मध्य जिले में और 6-6 स्थान पश्चिमी और नई दिल्ली जिलें में चिन्हित किए गए हैं। इन स्थानों में विकास मार्ग, मयूर विहार फेज-II, वजीराबाद रोड, अंसारी रोड, गांधी नगर पुस्ता रोड, चांदनी चौक बाजार (फतेहपुरी मस्जिद से सदर थाना तक), कैलाश कॉलोनी, कमला नगर बाजार, एनएसपी से मधुबन चौक तक, लिबासपुर से मुकरबा चौक तक, पूर्वी रोहिणी से पश्चिमी रोहिणी मेट्रो स्टेशन तक, सेक्टर 4 द्वारका से सेक्टर 12 द्वारका तक, लोहा मंडी टी-पॉइंट, मालवीय नगर, नजफगढ़ रोड, यूसुफ सराय, ओखला आदि शामिल हैं।

एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड और पुलिस की गाड़ियों की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित होगी

सड़कों पर चिह्नित पार्किंग बाक्स व्यवस्थित पार्किंग, सुचारू यातायात, जगह का अधिकतम उपयोग, अधिक सुरक्षा, प्रवर्तन में आसानी, ड्राइवरों का मार्गदर्शन, आपात स्थिति में एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड और पुलिस की गाड़ियों के लिए निर्बाध आवाजाही, शहर को सुंदर बनाने और समग्र रूप से प्रदूषण कम करने में मदद करेंगे।

Sanjay Rai

sanjayrai.dj@gmail.com

संजय राय ने बीते 25 साल के प्रोफेशनल कैरियर में स्वास्थ्य, अपराध, शिक्षा, विकास समेत सभी बीट की कवरेज की है। दिल्ली सरकार, विधानसभा की कार्यवाही, भाजपा, कांग्रेस, आप सरीखे राजनीतिक दलों के साथ सामाजिक-सांस्कृतिक व आंदोलनात्मक गतिविधियों को भी कवर किया है। कई सत्रों में संसद की कार्यवाही पर भी कलम चलाई है। फिलवक्त NewG India में बतौर सीनियर स्पेशल काॅरेस्पोंडेंट अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

https://x.com/DjSanjayrai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.