नई दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर बुधवार सुबह हुए उनके सिविल लाइंस स्थित आवास पर आयोजित जनसुनवाई के दौरान एक व्यक्ति ने हमला कर दिया। हमले के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने इस हमले की कड़ी निंदा की है।
आतिशी की प्रतिक्रिया
पूर्व सीएम आतिशी ने रेखा गुप्ता पर हमले की आलोचना करते हुए एक्स पर लिखा, ‘दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुआ हमला बेहद निंदनीय है। लोकतंत्र में असहमति और विरोध की जगह होती है, लेकिन हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है। उम्मीद है कि दिल्ली पुलिस दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करेगी। आशा है मुख्यमंत्री पूरी तरह सुरक्षित हैं।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुआ हमला बेहद निंदनीय है। लोकतंत्र में असहमति और विरोध की जगह होती है, लेकिन हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है।
— Atishi (@AtishiAAP) August 20, 2025
उम्मीद है कि दिल्ली पुलिस दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करेगी। आशा है मुख्यमंत्री पूरी तरह सुरक्षित हैं। https://t.co/I0olIy2opH
कांग्रेस ने की हमले की निंदा
कांग्रेस पार्टी ने भी मुख्यमंत्री पर हुए इस हमले की निंदा की। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने मुख्यमंत्री पर हमले की निंदा करते हुए दिल्ली पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। देवेंद्र यादव ने कहा, ‘यह बहुत दुखद है। मुख्यमंत्री पूरी दिल्ली का नेतृत्व करती हैं और मुझे लगता है कि ऐसी घटनाओं की जितनी निंदा की जाए, उतनी कम है लेकिन यह घटना महिला सुरक्षा की पोल भी खोलती है। अगर दिल्ली की मुख्यमंत्री ही सुरक्षित नहीं हैं, तो आम आदमी या आम महिला कैसे सुरक्षित रह सकती है?’
मुख्यमंत्री की जनसुनवाई
जानकारी के अनुसार, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर 20 अगस्त 2025 को उनके आवास पर जनसुनवाई के दौरान हमला हुआ। जनसुनवाई एक ऐसी प्रक्रिया है जहाँ मुख्यमंत्री सीधे लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनती हैं। इसी दौरान एक शख्स ने उन पर हमला किया, जिससे उनके सिर में हल्की चोट आई।
यह हमला क्यों हुआ, इस बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि, अलग-अलग मंत्रियों और नेताओं ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
- इसको भी पढ़ें: दिल्ली की CM रेखा गुप्ता पर जनसुनवाई के दौरान हमला
लोकतंत्र पर हमला
दिल्ली सरकार के मंत्रियों ने इसे लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला और एक “घृणित प्रयास” बताया। पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि लोकतंत्र में हिंसा की कोई जगह नहीं है और दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने इस घटना को महिला सुरक्षा पर सवाल बताया। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हमले के पीछे का मकसद क्या था और इसमें कौन-कौन शामिल हैं।



