रील के चक्कर में गई युवक की जान, चचेरे भाई की पिस्टल से खुद को मारी गोली

राष्ट्रीय राजधानी के पूर्वी दिल्ली में रील बनाने के शौक में एक युवक को गोली लग गई, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस केस दर्जकर जांच कर रही है।

Share This Article:

नई दिल्लीराष्ट्रीय राजधानी के पूर्वी दिल्ली इलाके में रील बनाने के चक्कर में एक युवक को गोली लग गई, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार दिल्ली के दल्लुपुरा इलाके में सोशल मीडिया पर स्टंट और वीडियो बनाने के चक्कर में एक युवक ने अनजाने में खुद को गोली मार ली, जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचे और मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृतक की पहचान पवन के रूप में हुई है। घटना के वक्त पवन अपने चचेरे भाई के साथ बैठा हुआ था। बताया जा रहा है कि पवन का भाई अपनी लाइसेंसी पिस्टल के साथ वीडियो बना रहा था। दोनों युवक पिस्टल के साथ स्टंट कर रहे थे और मोबाइल में उसे रिकॉर्ड कर रहे थे। इसी दौरान ‘स्वैग’ दिखाने की कोशिश जानलेवा साबित हुई। परिजनों और चश्मदीदों के बयान के आधार पर मामला दर्जकर कार्रवाई की जाएगी। चश्मदीदों और शुरुआती जांच के मुताबिक, स्टंट के दौरान पवन ने पिस्टल हाथ में ली। उसने जैसे ही पिस्टल में मैगजीन लोड की और उसे अपने सीने से सटाया, तभी अचानक ट्रिगर दब गया। गोली सीधे पवन के दिल में जा लगी।

गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे, जहां पवन खून से लथपथ हालत में पड़ा था। आनन-फानन में पवन को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। उसकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई थी। डॉक्टरों ने उसे बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन घाव इतना गहरा था कि इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

दिल्ली पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और पिस्टल को जब्त कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या पिस्टल का लाइसेंस नियमों के तहत इस्तेमाल हो रहा था। इस घटना ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ वीडियो बनाने के बढ़ते चलन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

यह खबर ‘आईएएनएस’ न्यूज एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है। इसके कंटेंट के लिए न्यूजी इंडिया जिम्मेदार नहीं है।

Sanjay Rai

sanjayrai.dj@gmail.com

संजय राय ने बीते 25 साल के प्रोफेशनल कैरियर में स्वास्थ्य, अपराध, शिक्षा, विकास समेत सभी बीट की कवरेज की है। दिल्ली सरकार, विधानसभा की कार्यवाही, भाजपा, कांग्रेस, आप सरीखे राजनीतिक दलों के साथ सामाजिक-सांस्कृतिक व आंदोलनात्मक गतिविधियों को भी कवर किया है। कई सत्रों में संसद की कार्यवाही पर भी कलम चलाई है। फिलवक्त NewG India में बतौर सीनियर स्पेशल काॅरेस्पोंडेंट अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

https://x.com/DjSanjayrai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.