कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय से छात्रा लापता

छात्रा ने इस साल मार्च में दाखिला लिया था। परिजनों ने विद्यालय के शिक्षकों पर आरोप लगाया गया कि उनकी बच्चे से रोजाना बात नहीं कराई जा रही थी।

Share This Article:

वैशाली: वैशाली जिला के भगवानपुर हरिवंशपुर में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में पढऩे वाली एक छात्रा रविवार की शाम लापता हो गई। पीडि़त परिवार का आरोप है कि विद्यालय के शिक्षक बच्चों से फोन पर बात नहीं कराते हैं। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के इंचार्ज की शिकायत पर पुलिस केस दर्जकर उसका पता लगाने की कोशिश कर रही है। लड़की ने इस साल मार्च में दाखिला लिया था।
जानकारी के अनुसार, महुआ थाना क्षेत्र के नारायणपुर के रहने वाले राजा राम अपनी दो बेटियों का दाखिला कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में कराया है। रविवार शाम को उनकी एक बेटी विद्यालय से अचानक गायब हो गई। इसकी सूचना मिलते हैं प्रशासन में खलबली मच गई तो जिला शिक्षा पदाधिकारी से लेारकर तमाम आलाधिकारी कस्तूरबा गांधी विद्यालय पहुंच गए। बताया गया कि कस्तूरबा गांधी विद्यालय में सुहानी और उसकी छोटी बहन एक साथ ही प्रवेश लिया था। कस्तूरबा गांधी विद्यालय के शिक्षक के द्वारा उसके परिवार वालों को सूचना दी कि दोनों बहनों में झगड़ा हुआ था। इसके बाद एक  विद्यालय से भाग गई है। वहीं पुलिस सभी पक्षों को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

Tags :

NewG Network

contact@newgindia.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.