घर छोड़ फरार हुआ सांसद का विदेशी कुत्ता, दो दिन परेशान रही बिहार पुलिस

इशाकचक थाना इलाके में कुत्ता लवारिस घूम रहा था। इसे रखने को लेकर दो पक्ष झगड़ा करने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने कुत्ते का फोटो सांसद को भेजा तो उन्होंने इसका सत्यापन कर उसे अपना बताया। इसके बाद विवाद शांत हुआ।

Share This Article:

भागलपुर: खगड़िया के लोजपा सांसद राजेश वर्मा के लापता विलायती कुत्ते को लोकल पुलिस ने ढूंढ़ निकाला है। सांसद का कुत्ता उनके खरमनचक स्थित आवास से दो दिन पहले किसी तरह निकल कर भाग गया था। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला था। बाद में परिवार के लोगों ने इसकी शिकायत इशाकचक थाना पुलिस से की।
शिकायत मिलने पर पुलिस ने कुत्ते की तलाश शुरू की। इसी बीच सूचना मिली कि इलाके में लावारिस घूम रहे विलायती कुत्ते को रखने को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने कुत्ते का फोटो सांसद को भेजा। सांसद ने कुत्ते का सत्यापन कर उसे अपना बताया। इसके बाद दोनों पक्ष शांत हुए। मंगलवार की रात पुलिस ने कुत्ते को सांसद के परिवार वालों सौंप दिया।
जानकारी के अनुसार, सांसद राजेश वर्मा का कुत्ता उनके खरमनचक स्थित आवास से किसी तरह निकल कर भाग गया था। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला। इसी बीच एक कुत्ता इशाकचक थाना के पास मोहल्ले में घूमता मिला। इस दौरान दो लोगों के बीच उसे रखने को लेकर कहासुनी शुरू  हो गई और मामला पुलिस थाने तक जा पहुंचा
सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि विदेशी कुत्ते को रखने को लेकर दो पक्ष झगड़ा कर रहे हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों से पूछताछ की पता चला कि कुत्ता उन्हें मोहल्ले में घूमता हुआ मिला है  और इसे रखने के लिए दोनों आपस में लड़ रहे हैं। कुत्ते का असली मालिक कौन है दोनों में से किसी पक्ष को पता नहीं था। पुलिस ने कुत्ता का फोटो लेकर सांसद को भेजा। उन्होंने उसका सत्यापन कर उसे अपना बताया । बाद में पुलिस कुत्ता लेकर पुलिस थाने आ गई। वहीं सांसद के परिजनों को बुलाकर उसे सौंप दिया।
इशाकचक थानाध्यक्ष चंद्रशेखर ने बताया कि कुत्ता देखने में सुंदर और आकर्षण था जिस वजह से उसे रखने को लेकर दो पक्ष आपस में विवाद कर रहे थे। उनका कुत्ता दो दिन पहले लापता हुआ था।

Ashutosh Mishra

mishutosh@yahoo.co.in

Lorem Ipsum Dolor sit amet

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.