भूत बंगला: केआरके ने अक्षय कुमार की फिल्म को बताया बकवास और समय की बर्बादी

निर्देशक प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। लंबे समय बाद इस सुपरहिट जोड़ी की वापसी को लेकर प्रशंसकों में भारी उत्साह था, लेकिन फिल्म क्रिटिक केआरके (कमाल आर खान) के रिव्यु ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है। केआरके ने फिल्म को लेकर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए इसे "पैसे और ऊर्जा की बर्बादी" करार दिया है।

Share This Article:

मुंबई : निर्देशक प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। लंबे समय बाद इस सुपरहिट जोड़ी की वापसी को लेकर प्रशंसकों में भारी उत्साह था, लेकिन फिल्म क्रिटिक केआरके (कमाल आर खान) के रिव्यु ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है। केआरके ने फिल्म को लेकर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए इसे “पैसे और ऊर्जा की बर्बादी” करार दिया है।

फर्स्ट हाफ ‘शानदार’, सेकंड हाफ ‘वाहियात’

केआरके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर फिल्म को लेकर विरोधाभासी राय साझा की। उन्होंने अपने एक पोस्ट में फिल्म के पहले भाग की तारीफ करते हुए उसे 3 स्टार दिए और लिखा कि फर्स्ट हाफ हंसी से भरपूर है। हालांकि, फिल्म के दूसरे भाग (सेकंड हाफ) को उन्होंने बेहद खराब बताते हुए केवल 2 स्टार दिए। केआरके ने अंततः फिल्म को पूरी तरह नकारते हुए लिखा कि यह फिल्म दर्शकों के समय और पैसे की बर्बादी है। रोचक बात यह है कि उन्होंने प्रियदर्शन के निर्देशन और राजपाल यादव व अक्षय के अभिनय की भी प्रशंसा की, जिससे उनके रिव्यु ने प्रशंसकों को उलझन में डाल दिया है।

सेंसर बोर्ड ने फिल्म पर चलाई कैंची

फिल्म की रिलीज से पहले सेंसर बोर्ड ने भी इसमें कई बदलाव सुनिश्चित किए। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म के 26वें मिनट पर इस्तेमाल किए गए अश्लील शब्दों और कुछ आपत्तिजनक दृश्यों पर बोर्ड ने आपत्ति जताई थी। इन संशोधनों के बाद फिल्म से करीब 10 मिनट का हिस्सा हटा दिया गया है। सेंसर की काट-छांट के बाद फिल्म का अंतिम रनटाइम 2 घंटे 44 मिनट 52 सेकंड रह गया है और इसे ‘UA 16+’ सर्टिफिकेट दिया गया है।

हिट जोड़ी से बड़ी उम्मीदें

भले ही क्रिटिक्स की राय बंटी हुई हो, लेकिन ‘भूत बंगला’ की स्टारकास्ट को लेकर चर्चा गर्म है। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ तब्बू, वामिका गब्बी, परेश रावल और राजपाल यादव जैसे मंझे हुए कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं। प्रियदर्शन और अक्षय की जोड़ी पहले भी ‘भूल भुलैया’, ‘गरम मसाला’ और ‘भागम भाग’ जैसी कल्ट कॉमेडी फिल्में दे चुकी है। अब देखना यह होगा कि क्या यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपनी पुरानी सफलताओं को दोहरा पाती है या नहीं।

DISHA ROJHE

disharojhe007@gmail.com

I am a detail-oriented Content Writer with professional experience in digital and broadcast news media. I have worked with reputed platforms including News18, Live India, and 8PM News, where I contributed as a content writer, crafting engaging, informative, and audience-focused content.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.