रणवीर सिंह, सलमान खान व्हीलचेयर क्रिकेटर भीमा खूंटी से मिले, दिया ऑटोग्राफ

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और रणवीर सिंह हाल ही में जामनगर में अनंत अंबानी के 31वें जन्मदिन के जश्न में शामिल होने पहुंचे थे।

Share This Article:

मुंबई: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और रणवीर सिंह हाल ही में जामनगर में अनंत अंबानी के 31वें जन्मदिन के जश्न में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान दोनों सितारों ने कुछ ऐसा किया जिसने सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत लिया। जामनगर से लौटते समय दोनों अभिनेताओं ने अंतरराष्ट्रीय व्हीलचेयर क्रिकेटर भीमा खूंटी से विशेष मुलाकात की और उनके प्रति अपना सम्मान व्यक्त किया।

गुजरात व्हीलचेयर क्रिकेट टीम के कप्तान और पोरबंदर के रहने वाले भीमा खूंटी ने अपने इंस्टाग्राम पर इस मुलाकात के वीडियो साझा किए हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि सलमान खान भारी सुरक्षा के बीच अपनी कार के पास रुके और भीमा खूंटी की टी-शर्ट पर अपना ऑटोग्राफ दिया। इस दौरान सलमान ने उनसे संक्षिप्त बातचीत भी की। भीमा ने इस पल को साझा करते हुए लिखा कि सपनों की कोई सीमा नहीं होती, यह उनके लिए एक बेहद गर्व का क्षण था।

वही, एक्टर रणवीर सिंह की सादगी ने भी सबका ध्यान खींचा। रणवीर जामनगर एयरपोर्ट पर भीमा खूंटी से मिलने के लिए जमीन पर घुटनों के बल बैठ गए। उन्होंने भीमा से हाथ मिलाया, काफी देर तक बात की और उन्हें ऑटोग्राफ भी दिया। रणवीर के इस व्यवहार की भीमा ने जमकर तारीफ की। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि सुपरस्टार होना अलग बात है, लेकिन एक अच्छा इंसान होना ही असली स्टार बनाता है।

भीमा खूंटी न केवल एक बेहतरीन क्रिकेटर हैं, बल्कि एक मोटिवेशनल स्पीकर भी हैं। सलमान और रणवीर जैसे बड़े सितारों का एक खिलाड़ी के प्रति यह सम्मान भरा रवैया सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। फैंस सितारों की इस विनम्रता की सराहना कर रहे हैं, जो व्यस्त होने के बावजूद अपने प्रशंसकों और खिलाड़ियों के लिए समय निकालते हैं।

DISHA ROJHE

disharojhe007@gmail.com

I am a detail-oriented Content Writer with professional experience in digital and broadcast news media. I have worked with reputed platforms including News18, Live India, and 8PM News, where I contributed as a content writer, crafting engaging, informative, and audience-focused content.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.