दलित वोटरों को साधने के लिए सप्ताह भर चलेगा दिल्ली में अंबेड़कर जयंती का आयोजन

अगले साल होने वाले दिल्ली नगर निगम चुनावों को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी चुनावी बिसात बिछाना शुरू कर दिया है। पार्टी का मुख्य फोकस इस बार राजधानी के दलित मतदाताओं पर है। इसी रणनीति के तहत भाजपा 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती को एक 'महा-आयोजन' के रूप में मनाने की तैयारी कर रही है, जो पूरे एक सप्ताह तक चलेगा।

Share This Article:

नई दिल्ली | अगले साल होने वाले दिल्ली नगर निगम चुनावों को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी चुनावी बिसात बिछाना शुरू कर दिया है। पार्टी का मुख्य फोकस इस बार राजधानी के दलित मतदाताओं पर है। इसी रणनीति के तहत भाजपा 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती को एक ‘महा-आयोजन’ के रूप में मनाने की तैयारी कर रही है, जो पूरे एक सप्ताह तक चलेगा।

विष्णु मित्तल के कंधों पर आयोजन का भार

इस भव्य आयोजन की पूरी जिम्मेदारी प्रदेश महामंत्री विष्णु मित्तल को सौंपी गई है। सूत्रों के अनुसार, तैयारियों की समीक्षा के लिए मित्तल ने 9 अप्रैल को प्रदेश कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। इस बैठक में दिल्ली के सभी जिलाध्यक्षों के साथ-साथ प्रदेश भर के कुल 3800 शक्ति केंद्रों के प्रमुखों को भी आमंत्रित किया गया है।

मूर्तियों की सफाई से लेकर स्थलों की मैपिंग तक का प्लान

बैठक के लिए सभी पदाधिकारियों को विशेष होमवर्क दिया गया है। उन्हें अपने-अपने क्षेत्रों की पूरी जानकारी के साथ आने को कहा गया है, जिसमें प्रमुख बिंदु निम्नलिखित हैं:

  • मैपिंग: किस जिले और शक्ति केंद्र में डॉ. अंबेडकर की कितनी मूर्तियां और उनसे जुड़े स्थल हैं।
  • जिम्मेदारी: किस स्थल पर कौन सा सांसद, विधायक या पार्षद तैनात रहेगा।
  • स्वच्छता अभियान: जयंती से एक दिन पूर्व सभी प्रतिमाओं और संबंधित स्थलों की सफाई सुनिश्चित की जाएगी।
  • रणनीतिक छोड़: दिल्ली सरकार के अधीन आने वाले स्थलों को फिलहाल सरकार के लिए छोड़ दिया गया है ताकि किसी प्रकार के विवाद से बचा जा सके।

उपचुनाव की हार से लिया सबक

पार्टी के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि दिल्ली नगर निगम के हालिया उपचुनावों में भाजपा अपनी पुरानी सीटें भी नहीं बचा सकी थी। इस हार ने पार्टी को अपनी रणनीति बदलने पर मजबूर किया है। दलित बाहुल्य क्षेत्रों में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए यह सप्ताह भर चलने वाला अभियान जो 20 अप्रैल तक चलेगा मील का पत्थर साबित हो सकता है।

अंबेडकर जयंती के मुख्य कार्यक्रमों के बाद भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी राजधानी भर के बुजुर्गों और संभ्रांत नागरिकों से संपर्क कर उन्हें केंद्र सरकार की उपलब्धियों और बाबा साहेब के विजन से जोड़ने का प्रयास करेंगे।

DISHA ROJHE

disharojhe007@gmail.com

I am a detail-oriented Content Writer with professional experience in digital and broadcast news media. I have worked with reputed platforms including News18, Live India, and 8PM News, where I contributed as a content writer, crafting engaging, informative, and audience-focused content.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.