नई दिल्ली : भारतीय कला जगत के लिए बुधवार का दिन ऐतिहासिक रहा। दिग्गज चित्रकार राजा रवि वर्मा की उत्कृष्ट कृति ‘यशोदा और कृष्णा’ ने नीलामी के सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। मुंबई में सैफरनआर्ट की स्प्रिंग लाइव ऑक्शन के दौरान यह ऑयल पेंटिंग ₹167.2 करोड़ में बिकी।
इस पेंटिंग को खरीदने के लिए खरीदारों के बीच जबरदस्त होड़ देखने को मिली। अंततः, सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के संस्थापक और अरबपति उद्योगपति साइरस पूनावाला ने इस ‘बिडिंग वॉर’ को जीतकर पेंटिंग को अपने नाम किया।
नीलामी की मुख्य बातें
- पेंटिंग का नाम: यशोदा और कृष्णा (ऑयल ऑन कैनवास)
- कीमत: ₹167.2 करोड़
- खरीदार: साइरस पूनावाला
- नीलामी घर: सैफरनआर्ट, मुंबई
राजा रवि वर्मा को भारतीय आधुनिक कला का जनक माना जाता है। उन्होंने यूरोपीय तकनीक और भारतीय पौराणिक विषयों का जो मिश्रण तैयार किया, वह आज भी वैश्विक स्तर पर सराहा जाता है। इस रिकॉर्ड तोड़ बिक्री ने यह साबित कर दिया है कि भारतीय कला बाजार में अब निवेश और रुचि दोनों ही वैश्विक ऊंचाइयों को छू रहे हैं।



