चांदी 3 लाख प्रति किलो के पार

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोमवार को चांदी के दाम ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गए। चांदी की कीमत 3 लाख रुपये प्रति किलो को पार कर गई।

Share This Article:

नई दिल्ली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोमवार को चांदी के दाम ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गए। चांदी की कीमत 3 लाख रुपये प्रति किलो को पार कर गई। इसमें 14 हजार रुपये से अधिक की तेजी दर्ज की गई है। इससे पहले शुक्रवार को चांदी करीब 2.87 लाख रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थी।

एक महीने में 2 लाख से 3 लाख का सफर

एमसीएक्स पर चांदी ने पहली बार 15 दिसंबर 2025 के आसपास 2 लाख रुपये प्रति किलो का स्तर छुआ था। इसके बाद महज एक महीने के भीतर चांदी 3 लाख रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई। आंकड़ों के मुताबिक चांदी को 50 हजार से 1 लाख रुपये तक पहुंचने में करीब 14 साल, 1 लाख से 2 लाख रुपये तक पहुंचने में 9 महीने जबकि 2 लाख से 3 लाख रुपये तक पहुंचने में सिर्फ 1 महीना लगा।

ग्रीन ऊर्जा और नई तकनीक से बढ़ी चांदी की मांग

चांदी अब सिर्फ गहनों तक सीमित नहीं रही है। सौर ऊर्जा पैनल, इलेक्ट्रिक वाहन और पंचम पीढ़ी की दूरसंचार तकनीक में चांदी का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल हो रहा है। दुनियाभर में हरित ऊर्जा पर बढ़ते फोकस के कारण चांदी की औद्योगिक मांग रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। इसके साथ ही भू-राजनीतिक तनाव और बढ़ती महंगाई ने भी चांदी को निवेश के लिए आकर्षक बनाया है।

सोना भी रिकॉर्ड ऊंचाई पर

घरेलू बाजार में सोने की कीमतें भी रिकॉर्ड स्तर पर बनी हुई हैं। एमसीएक्स पर सोना पहली बार 1 लाख 45 हजार 500 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर के पार चला गया। दोपहर तक एमसीएक्स पर सोना 2,536 रुपये यानी करीब 1.78 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,45,053 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा। शुक्रवार को सोना 1,42,517 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

ये भी पढ़े-मौनी अमावस्या पर चलीं 244 स्पेशल ट्रेनें

वैश्विक बाजार में भी सोने का जलवा बरकरार

वैश्विक बाजार में भी सोना रिकॉर्ड ऊंचाई पर बना हुआ है। कमोडिटी एक्सचेंज (कॉमेक्स) पर सोने ने 4,698 डॉलर प्रति औंस का नया रिकॉर्ड बनाया है। पिछले पांच दिनों में सोने की कीमतों में करीब 4 प्रतिशत और एक महीने में 7 प्रतिशत से अधिक की तेजी दर्ज की गई है।

Pooja Thakur

pt37557@gmail.com

मीडिया की दुनिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय। वर्तमान में Newg India में बतौर कंटेंट राइटर और मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर काम कर रही हूं, जहां हर कहानी को एक नए नजरिए से पेश करने की कोशिश करती हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.