भारतीय नौसेना का विश्व पुस्तक मेले में भारत की समुद्री विरासत का प्रदर्शन

नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेले में भारतीय नौसेना द्वारा देश की समुद्री विरासत प्रदर्शित की जा रही है। दरअसल, भारतीय नौसेना, नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेला 2026 में सक्रिय रूप से भाग ले रही है। यहां एक विशेष कार्यक्रम में नौसेना प्रमुख भी शिरकत करेंगे।

Share This Article:

नई दिल्ली। भारतीय नौसेना नई दिल्ली में आयोजित विश्व पुस्तक मेले 2026 में भाग ले रही है। यह साहित्य, ज्ञान और विरासत का उत्सव मनाने वाला एक प्रमुख सांस्कृतिक कार्यक्रम है। भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के अधीन एक स्वायत्त संगठन, राष्ट्रीय पुस्तक न्यास 9 दिवसीय मेगा मेले का उद्घाटन शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने किया था।

एनएचडी इस पहल का कर रहा है नेतृत्व

भारतीय नौसेना की भागीदारी भारत की समृद्ध समुद्री विरासत के संरक्षण और संवर्धन के प्रति उसकी प्रतिबद्धता की पुष्ट करती है। भारतीय नौसेना का प्रमुख अनुसंधान संस्थान, नौसेना इतिहास प्रभाग (एनएचडी), इस पहल का नेतृत्व कर रहा है। एनएचडी ने एनबीटी के सहयोग से भारतीय नौसेना के लिए विशेष स्टॉल लगाए गए हैं जिनमें भारतीय नौसेना के प्रामाणिक प्रकाशनों के साथ-साथ बारीकी से तैयार किए गए जहाजों के मॉडल प्रदर्शित किए गए हैं। ये स्टॉल आगंतुकों को नौसेना के विकास, परंपराओं और परिचालन उत्कृष्टता की जीवंत झलक प्रदान करते हैं।


हाल नंबर 5 में स्थित नौसेना मंडप

हाल नंबर 5 में स्थित नौसेना मंडप में, भारतीय नौसेना के आधिकारिक इतिहास (1945-2021) के सात खंड, भारतीय नौसेना के विभिन्न जहाजों, पनडुब्बियों, वायु स्क्वाड्रनों और प्रतिष्ठानों के इतिहास के साथ-साथ भारत के समुद्री इतिहास पर पुस्तकें प्रदर्शित की गई हैं ताकि आगंतुकों को देश की समृद्ध समुद्री और नौसैनिक विरासत की बेहतर समझ मिल सके। ये प्रदर्शनियां भारत की समुद्री यात्रा का एक आकर्षक वृत्तांत प्रस्तुत करती हैं जिसमें विद्वत्ता और दृश्य आकर्षण का मिश्रण है।
अपने अकादमिक प्रयासों के अंतर्गत, एनएचडी ने 10 जनवरी 2026 को 1971 के युद्ध पर केंद्रित एक पैनल चर्चा का आयोजन किया जिसका संचालन कमांडर नीरज वशिष्ठ ने किया। पैनल में सेवानिवृत्त वीआरसी कमांडर विजय प्रकाश कपिल और प्रख्यात रक्षा पत्रकार संदीप उन्नीथन ने भाग लिया। उन्होंने भारत के नौसेना इतिहास के एक महत्वपूर्ण अध्याय पर गहन विचार प्रस्तुत किए।

लड़के-लड़कियों को भारतीय नौसेना में करियर बनाने के लिए प्रेरित कर रहा

इस पुस्तक मेले का एक प्रमुख आकर्षण भारतीय नौसेना पर नौसेना इतिहास विभाग द्वारा तैयार की गई एक पुस्तक का विमोचन होगा जिसका अनावरण नौसेना प्रमुख द्वारा एक समारोह में किया जाएगा। प्रदर्शनियों और चर्चाओं के अलावा, एनएचडी युवा आगंतुकों के साथ सक्रिय रूप से जुड़कर, लड़के-लड़कियों को भारतीय नौसेना में करियर बनाने के लिए प्रेरित कर रहा है। नौसेना से संबंधित प्रकाशनों और स्टालों ने पहले ही जनता का काफी ध्यान आकर्षित किया है। भारतीय नौसेना नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेले में आने वाले सभी आगंतुकों को अपनी गौरवशाली सेवा और भारत की चिरस्थायी समुद्री विरासत के बारे में अधिक जानने के लिए आमंत्रित करती है।

Sanjay Rai

sanjayrai.dj@gmail.com

संजय राय ने बीते 25 साल के प्रोफेशनल कैरियर में स्वास्थ्य, अपराध, शिक्षा, विकास समेत सभी बीट की कवरेज की है। दिल्ली सरकार, विधानसभा की कार्यवाही, भाजपा, कांग्रेस, आप सरीखे राजनीतिक दलों के साथ सामाजिक-सांस्कृतिक व आंदोलनात्मक गतिविधियों को भी कवर किया है। कई सत्रों में संसद की कार्यवाही पर भी कलम चलाई है। फिलवक्त NewG India में बतौर सीनियर स्पेशल काॅरेस्पोंडेंट अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

https://x.com/DjSanjayrai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.