नई दिल्ली। टीवी इंडस्ट्री के चर्चित कपल माही विज और जय भानुशाली के अलग होने की पुष्टि के बाद से दोनों सोशल मीडिया पर लगातार ट्रोलिंग का सामना कर रहे हैं। कभी माही की इंस्टाग्राम स्टोरीज़ को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं, तो कभी जय के कथित एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर को लेकर चर्चाएं हो रही हैं। हाल ही में माही द्वारा अपने दोस्त नदीम के लिए किए गए एक भावुक पोस्ट पर भी सोशल मीडिया पर कई तरह के सवाल खड़े किए गए।
भड़कीं अंकिता
माही पर इस तरह खुलेआम आरोप लगाए जाने से उनकी करीबी दोस्त और अभिनेत्री अंकिता लोखंडे नाराज़ नजर आईं। अंकिता ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए ट्रोल्स को करारा जवाब दिया। अंकिता ने अपनी इंस्टा स्टोरी में लिखा कि वह सालों से माही और जय को जानती हैं और नदीम के साथ भी उनका अच्छा बॉन्ड है। ऐसे में इन रिश्तों को लेकर बेवजह सवाल उठाना और आरोप लगाना गलत है।
माही और जय का मजबूत सहारा
अंकिता ने साफ शब्दों में लिखा कि माही और नदीम के रिश्ते को लेकर जो बातें कही जा रही हैं, उनसे मैं बेहद परेशान हूं। मैं माही को जानती हूं, नदीम को जानती हूं और उन्हें बहुत अच्छी तरह जानती हूं। उन्होंने आगे लिखा, नदीम, माही और जय के लिए एक मजबूत सहारा हैं और तारा के लिए एक अच्छे पिता की तरह हैं। बस इतना ही। इसके अलावा कुछ भी नहीं है। कुछ रिश्ते इज्जत, प्यार और भरोसे पर टिके होते हैं और बाहरी लोगों को उन्हें जज करने का कोई हक नहीं होता।



