गुरु साहिब के अपमान पर ‘आप’ का हंगामा, भाजपा मंत्री कपिल मिश्रा से इस्तीफे की मांग

गुरु तेग बहादुर साहिब के नाम का कथित दुरुपयोग कर फर्जी वीडियो फैलाए जाने के विरोध में आम आदमी पार्टी (आप) के विधायकों ने शुक्रवार को दिल्ली विधानसभा परिसर में जोरदार हंगामा किया

Share This Article:

नई दिल्ली, 09 जनवरी। गुरु तेग बहादुर साहिब के नाम का कथित दुरुपयोग कर फर्जी वीडियो फैलाए जाने के विरोध में आम आदमी पार्टी (आप) के विधायकों ने शुक्रवार को दिल्ली विधानसभा परिसर में जोरदार हंगामा किया। ‘आप’ विधायकों ने गांधी प्रतिमा के पास धरना देकर भाजपा और मंत्री कपिल मिश्रा के खिलाफ नारेबाजी की तथा उनसे तत्काल इस्तीफा देने और उनकी विधानसभा सदस्यता रद्द करने की मांग की।

‘आप’ विधायक दल के मुख्य सचेतक संजीव झा ने आरोप लगाया कि भाजपा ने प्रदूषण, कानून-व्यवस्था, ठंड से हो रही मौतों और गंदे पानी जैसे गंभीर मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए गुरु साहिब का नाम जोड़कर एक फर्जी और एडिटेड वीडियो बनाया। उन्होंने कहा कि इस वीडियो के जरिए नेता प्रतिपक्ष आतिशी को बदनाम करने की साजिश रची गई, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

तिलक नगर से विधायक जरनैल सिंह ने कहा कि जब भी भाजपा के पास जनता को देने के लिए जवाब नहीं होते, वह धर्म की आड़ लेकर अपनी विफलताओं को छिपाने की कोशिश करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिना किसी आधार के वीडियो चलाकर सदन की कार्यवाही भी बाधित कराई गई।

कोंडली से विधायक कुलदीप कुमार ने कहा कि असली मुद्दों से जनता का ध्यान हटाने के लिए कपिल मिश्रा ने नेता प्रतिपक्ष का एडिट किया हुआ वीडियो सोशल मीडिया पर फैलाया। वहीं, उप नेता प्रतिपक्ष मुकेश अहलावत ने कहा कि गुरु साहिब को लेकर झूठा वीडियो बनाना बेहद निंदनीय है और इसके लिए मंत्री कपिल मिश्रा को तुरंत अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए।

‘आप’ विधायकों ने स्पीकर से मांग की कि इस मामले में दोषी भाजपा नेताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Samiksha Mishra

samiksha.mishra1222@gmail.com

मैं कॉपीराइटर हूँ, जिसे कंटेंट के ज़रिए कहानियाँ गढ़ने और ब्रांड्स की आवाज को मजबूती देने का तीन वर्षों का पेशेवर अनुभव है। शब्दों की सटीकता, रचनात्मकता और पाठकों से जुड़ाव, यही मेरी लेखनी की पहचान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.