दिल्ली: नगर निगम दिल्ली (एमसीडी) ने ग्रेटर कैलाश और पंजाबी बाग श्मशान घाट पार्किंग सुविधा को शुरू कर दिया है। इन सुविधाओं से स्थानीय निवासियों व आगंतुकों को सुव्यवस्थित पार्किंग की समस्या से निजात मिल जाएगी। इन पार्किंग परियोजनाओं के प्रारंभ में कुछ आवश्यक अनिवार्य अनुपालनों के पूर्ण होने में देरी हुई थी। अब सभी आवश्यक अनुमोदन और प्रक्रियाएँ पूरी कर ली गई हैं, जिसके बाद एमसीडी ने सुनिश्चित किया है कि दोनों सुविधाएँ जनता के उपयोग के लिए तैयार हैं।
एमसीडी ने परियोजना में हुई देरी के लिए जिम्मेदारी भी तय की है। निगम ने इस चूक के लिए जिम्मेदार पाए गए अधिकारी की सेवाएँ समाप्त कर दी हैं। दिल्ली नगर निगम सार्वजनिक कार्यों के समयबद्ध निष्पादन और दिल्लीवासियों को बेहतर नागरिक सेवाएँ प्रदान करने के प्रति पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है।



