डा बीआर अंबेडकर ने किया अंग्रेजों के सिस्टम को चैलेंज: मेघवाल

डीयू कुलपति प्रो. योगेश सिंह ने कहा कि डॉ बीआर अंबेडकर का पूरा ज़ोर शहरीकरण पर था। वह ग्रामीण क्षेत्रों में भी शहरी सुविधाएं देने के पक्षधर थे। उस दौर में वह मानते थे कि देश के आर्थिक विकास के लिए भारी उद्योगों की स्थापना जरूरी है

Share This Article:

नई दिल्ली: भारत सरकार के कानून और न्याय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि पूरे संसार के लोग बाबा साहब डा बीआर अंबेडकर को विख्यात अर्थशास्त्री मानते है। ब्रिटिश शासन काल में अंग्रेजों के सिस्टम को चैलेंज करना कोई आसान बात नहीं थी, लेकिन डा अंबेडकर ने यह किया। मेघवाल ने डा अंबेडकर की पुस्तक “द इवोल्यूशन ऑफ प्रोविंशियल फाइनेंस इन ब्रिटिश इंडिया: ए स्टडी इन द प्रोविंशियल डिसेंट्रलाइजेशन ऑफ इंपीरियल फाइनेंस” को लेकर कहा कि आज से 100 वर्ष पहले यह पुस्तक लिखी गई थी और जब देश आजाद हुआ तो केंद्र और राज्यों के बीच संबंधों व संसाधनों के बंटवारे तथा वित्त आयोग के गठन आदि को लेकर 56 बैठकें हुई थीं।

संविधान दिवस के अवसर पर दिल्ली विश्वविद्यालय के दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स (डीएसई) एवं सेंटर फॉर सोशल डेवलपमेंट (सीएसडी) के सामूहिक तत्वावधान में डा. बी. आर. अंबेडकर की पुस्तक “द इवोल्यूशन ऑफ प्रोविंशियल फाइनेंस इन ब्रिटिश इंडिया: ए स्टडी इन द प्रोविंशियल डिसेंट्रलाइजेशन ऑफ इंपीरियल फाइनेंस” पर एक दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन सोमवार को किया गया। इस अवसर पर भारत सरकार के कानून और न्याय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल मुख्यातिथि रहे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता डीयू कुलपति प्रो. योगेश सिंह ने की।

उन सभी बैठकों में बाबा साहब बीआर अंबेडकर उपस्थित रहे और कई बैठकों में इस पुस्तक की चर्चा हुई, कई लेखकों ने उसके बारे में लिखा है। लेकिन हम अनजान थे, कुछ लोग तो बाबा साहब के बारे में चर्चा करते हुए उन्हें संविधान निर्माता, दलितों के मसीहा और आरक्षण समर्थक तक ही सीमित कर देते हैं, आगे बढ़ते ही नहीं। लेकिन वह पत्रकार भी थे, आर्थिक मामलों के जानकार भी थे, वो मनोवैज्ञानिक भी थे और एंथ्रोपोलोजिस्ट भी थे। मेघवाल ने कहा कि अंबेडकर ने अपनी यह पुस्तक महाराजा बड़ौदा सयाजीराव गायकवाड़ को समर्पित की थी, क्योंकि महाराजा सियाजीराव ने उन्हें पढ़ाई के लिए स्कालरशिप दी थे। यह हमें सिखाता है कि अगर कोई हमारे लिए कुछ करे तो हमें उसका आभार भी प्रकट करना चाहिए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डीयू कुलपति प्रो. योगेश सिंह ने कहा कि डा बीआर अंबेडकर का पूरा जोर शहरीकरण पर था। वह ग्रामीण क्षेत्रों में भी शहरी सुविधाएं देने के पक्षधर थे। उस दौर में वह मानते थे कि देश के आर्थिक विकास के लिए भारी उद्योगों की स्थापना जरूरी है। कुलपति ने कहा कि अगर 1952 में वह देश के पहले वित्त मंत्री होते तो भारत काफी पहले विकसित राष्ट्र बन चुका होता। हमारे प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का जो संकल्प अब लिया है, उसकी जरूरत नहीं पड़ती। आज हमारे प्रधानमंत्री भारत को आगे बढ़ाने के लिए कुछ नए संकल्प ले रहे होते। प्रो. योगेश सिंह ने कहा कि डॉ बीआर अंबेडकर भारत की सरकार के आदर्श हैं और भारत के प्रधानमंत्री के पथ प्रदर्शक हैं। अंबेडकर का अध्ययन चाहे किसी भी क्षेत्र में रहा हो, वह भारत के कल्याण को मध्य में रख कर किया गया है।

दिल्ली विश्वविद्यालय के वाइस रीगल लॉज स्थित कोनवेंशन हाल में आयोजित सेमिनार के इस उद्घाटन सत्र के आरंभ में डीएसई के निदेशक प्रो. राम सिंह ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया। उन्होंने अतिथियों का स्वागत करने के उपरांत सेमिनार के विषय पर गहनता से प्रकाश डाला। इस अवसर पर डीन ऑफ कॉलेजेज़ प्रो. बलराम पाणी, दक्षिणी परिसर की निदेशक प्रो. रजनी अब्बी और रजिस्ट्रार डॉ विकास गुप्ता सहित अनेकों डीन, डायरेक्टर, प्रिंसिपल, शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित रहे। उद्घाटन सत्र के समापन पर सेमिनार के कोऑर्डिनेटर डॉ राजकुमार फलवारिया ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Tags :

Sanjay Rai

sanjayrai.dj@gmail.com

संजय राय ने बीते 25 साल के प्रोफेशनल कैरियर में स्वास्थ्य, अपराध, शिक्षा, विकास समेत सभी बीट की कवरेज की है। दिल्ली सरकार, विधानसभा की कार्यवाही, भाजपा, कांग्रेस, आप सरीखे राजनीतिक दलों के साथ सामाजिक-सांस्कृतिक व आंदोलनात्मक गतिविधियों को भी कवर किया है। कई सत्रों में संसद की कार्यवाही पर भी कलम चलाई है। फिलवक्त NewG India में बतौर सीनियर स्पेशल काॅरेस्पोंडेंट अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

https://x.com/DjSanjayrai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.