नई सरकार में पेंच, आधी रात ललन-संजय दिल्ली तलब

बिहार में नई सरकार का शपथ ग्रहण 20 नवंबर को होना है। पटना के गांधी मैदान में इसे लेकर तैयारियां चल रही है।

Share This Article:

नई दिल्ली: बिहार में नई सरकार का शपथ ग्रहण 20 नवंबर को होना है। पटना के गांधी मैदान में इसे लेकर तैयारियां चल रही है। इससे पहले सोमवार आधी रात को जदयू के वरिष्ठ नेता ललन सिंह और संजय झा दिल्ली तलब किए गए। दोनों को आधी रात में चार्टर्ड प्लेन से दिल्ली बुलाया गया, जहां उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की।

शाह से 1 घंटे बात

सूत्रों के मुताबिक, सरकार में बराबर की भागीदारी को लेकर जेडीयू और बीजेपी के बीच खींचतान चल रही है। बीजेपी और जेडीयू दोनों ही विधानसभा अध्यक्ष का पद चाहते हैं और इस पर बातचीत चल रही है। जेडीयू चाहती है कि विधानसभा अध्यक्ष उनकी पार्टी का हो और विधान परिषद का सभापति बीजेपी का। हालांकि, बीजेपी दोनों पद अपने पास रखना चाहती है। कैबिनेट के चेहरे को लेकर भी ललन सिंह और संजय झा बीजेपी के शीर्ष नेताओं से बात करेंगे। रात में अमित शाह से दोनों की 1 घंटे बात हुई।

ये भी पढ़ें-वैष्णो देवी मेडिकल इंस्टीट्यूट में एडमिशन लिस्ट पर बवाल

अध्यक्ष पद पर खींचातानी

इससे पहले मौजूदा सरकार की अंतिम कैबिनेट बैठक सोमवार को हुई, जिसमें 19 नवंबर को विधानसभा भंग करने का प्रस्ताव पारित किया गया। इसके बाद नीतीश कुमार ने राज्यपाल से मुलाकात की और उन्हें इसकी जानकारी दी। बता दें कि वर्तमान में विधानसभा अध्यक्ष का पद बीजेपी के पास है। जदयू की तरफ से यह तर्क दिया जा रहा कि विधान परिषद सभापति का पद भाजपा के पास है, इस हिसाब से विधानसभा का अध्यक्ष पद उन्हें चाहिए। वहीं बीजेपी का कहना है कि सबसे बड़ा पद यानी मुख्यमंत्री जदयू के पास है तो ऐसे में विधानसभा अध्यक्ष पद पर उनका हक बनता है।

Pooja Thakur

pt37557@gmail.com

मीडिया की दुनिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय। वर्तमान में Newg India में बतौर कंटेंट राइटर और मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर काम कर रही हूं, जहां हर कहानी को एक नए नजरिए से पेश करने की कोशिश करती हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.