बिहार में नई सरकार की तैयारी, मंत्रियों की संभावित लिस्ट

बिहार विधानसभा चुनाव में NDA की बंपर जीत के बाद अब नई सरकार की गठन की तैयारी शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि 18वीं विधानसभा के गठन को लेकर आज अधिसूचना जारी हो सकती है।

Share This Article:

नई दिल्ली: बिहार विधानसभा चुनाव में NDA की बंपर जीत के बाद अब नई सरकार की गठन की तैयारी शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि 18वीं विधानसभा के गठन को लेकर आज अधिसूचना जारी हो सकती है। चुनाव आयोग राज्यपाल को 18वीं विधानसभा चुनाव रिजल्ट के बारे में जानकारी देगा, इसके बाद कल यानी सोमवार को विधायक दल की बैठक हो सकती है।

कब होगा शपथ ग्रहण

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 20 नवंबर को नीतीश कुमार 10वीं बार सीएम पद की शपथ ले सकते हैं। नीतीश के साथ-साथ 18 मंत्री भी शपथ ले सकते हैं। इसमें जदयू के 11 मंत्री हो सकते हैं। डिप्टी सीएम की रेस में सम्राट चौधरी, रामकृपाल यादव और मंगल पांडेय का नाम सामने आ रहा है। इसके साथ ही चिराग पासवान की पार्टी लोजपा( राम विलास) की भी नीतीश कैबिनेट में एंट्री होगी।

बन सकते हैं इतने मंत्री

सूत्रों के मुताबिक नीतीश कैबिनेट में र 30-32 मंत्री शामिल हो सकते हैं। जदयू और भाजपा के मंत्रियों की संख्या बराबर हो सकती है। चिराग पासवान की पार्टी को 3 और मांझी-कुशवाहा को एक-एक मंत्री पद दिया जा सकता है। जदयू को लेकर खबर है कि वह अपने कोटे के मंत्रियों में बड़ा बदलाव नहीं करेगी।

ये भी पढ़ें-रोहिणी आचार्य ने राजनीति और परिवार से तोड़ा नाता

जदयू कोटे से मंत्रियों की संभावित लिस्ट-

  • विजय चौधरी
  • श्रवण कुमार
  • अशोक चौधरी
  • बिजेंद्र यादव
  • लेसी सिंह
  • जमा खान
  • जयंत राज
  • मदन सहनी
  • महेश्वर हजारी

बीजेपी खेमे से मंत्रियों की संभावित लिस्ट-

  • सम्राट चौधरी
  • नितिन नवीन
  • मंगल पांडेय
  • रामकृपाल यादव

NDA के पास प्रचंड बहुमत

बिहार विधानसभा में कुल 243 सीटें हैं, इसमें 202 सीटें NDA के पास है। चुनाव में बीजेपी ने 89, जदयू ने 85, लोजपा रामविलास ने 19, हम ने 5 और राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने 4 सीटों पर जीत दर्ज की। इधर महागठबंधन में राजद ने 25 सीटें जीती। कांग्रेस के हिस्से में महज 6 सीटें आई।

Pooja Thakur

pt37557@gmail.com

मीडिया की दुनिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय। वर्तमान में Newg India में बतौर कंटेंट राइटर और मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर काम कर रही हूं, जहां हर कहानी को एक नए नजरिए से पेश करने की कोशिश करती हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.