फ्रांस में गरजेगा वायुसेनाओं का गरुड़ 25

IAF ने फ्रांस की Air&Space force के साथ द्विपक्षीय वायु अभ्यास "गरुड़ 25" के 8वें संस्करण में भाग लिया... यह अभ्यास 16 से 27 नवंबर, 2025 तक चलेगा.

Share This Article:

भारत और फ्रांस की दोस्ती दिनों-दिन गहराती जा रही है। इसकी एक और झलक मिलने वाली है ‘गरुड़ 25 अभ्यास’ में।दरअसल इस बार फ़्रांसिसी वायुसेना और भारतीय वायु सेना 16 से 27 नवंबर, 2025 तक द्विपक्षीय वायु अभ्यास ‘गरुड़ 25’ के आठवें संस्करण में भाग ले रही है। यह अभ्यास फ्रांस के मोंट-डे-मार्सन एयरबेस में आयोजित होगा।

वायु अभ्यास में सुख़ोई विमान होंगे शामिल

भारतीय वायुसेना अपने SU-30MKI लड़ाकू विमान के साथ इस अभ्यास में भाग लेगी। अभ्यास के इंडक्शन और डी- इंडक्शन चरणों के लिए C-17 ग्लोबमास्टर III द्वारा एयरलिफ्ट सहायता प्रदान की जा रही है, जबकि भाग लेने वाले लड़ाकू विमानों के रेंज और स्थायित्व को बढ़ाने के लिए IL-78 हवा से हवा में ईंधन भरने वाले टैंकरों का उपयोग किया जा रहा है।

2022 में सेना प्रमुख ने लिया था भाग

2022 में भारतीय वायु सेना और फ्रांसीसी वायु सेना के बीच ‘अभ्यास गरुड़’ में भारतीय वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी और फ्रांस के वायु सेना प्रमुख जनरल स्टीफन मिल ने संयुक्त रूप से राफेल और सुखोई-30 में उड़ान भरी थी। दोनों ने एक संयुक्त प्रशिक्षण मिशन के तहत इस अभ्यास में भाग लिया, जिसे जोधपुर के वायु सेना स्टेशन से उड़ाया गया।

Kuldeep Dwivedi

kuldeepd999@gmail.com

NewG India का अनुभवी चेहरा, 2017 में RGPV से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिग्री प्राप्त की। सिविल सर्विसेज कोच और लेखक के तौर पर शिक्षाकुल, एग्जामपुर, कॉसमॉस पब्लिकेशन जैसे अनेक संस्थानों में काम करने का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में NewG India में एंकर एवं रिसर्च स्कॉलर के तौर पर कार्य कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.