भूटान से लौटते ही LNJP अस्पताल पहुंचे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भूटान से लौटकर दिल्ली ब्लास्ट के घायलों से LNJP अस्पताल में मुलाकात की। दिल्ली पुलिस ने UAPA के तहत मामला दर्ज किया है, जिसकी जांच NIA को सौंपी गई है।

Share This Article:

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय भूटान दौरे से वापस आ गए हैं। दिल्ली आने के बाद वह प्रधानमंत्री आवास जाने के बजाय वह सीधे एलएनजेपी अस्पताल पहुंचे हैं। यहां उन्होंने दिल्ली धमाके में घायलों से मुलाकात की है। उन्होंने पीड़ितों और उनके परिवारों से बातचीत की और उनके इलाज के बारे में जानकारी ली। मोदी ने घायलों के शीघ्र और पूर्ण स्वस्थ होने की कामना भी की।

प्रधानमंत्री विस्फोट घटना पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए न्याय सुनिश्चित करने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने जोर देकर कहा, “षड्यंत्र के पीछे जो लोग हैं, उन्हें सजा दी जाएगी।। एक्स पर एक पोस्ट में मोदी ने कहा एलएनजेपी अस्पताल जाकर दिल्ली में हुए विस्फोट में घायल हुए लोगों से मिला। सभी के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। इस षड्यंत्र के पीछे जो लोग हैं उन्हें न्याय के कटघरे में लाया जाएगा।

NIA कर रही पूरे मामले की जांच

लाल किला मेट्रो ब्लास्ट मामले में दिल्ली पुलिस ने UAPA (गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम कानून) की धारा 16 और 18, विस्फोटक अधिनियम और BNS की धाराओं के तहत कोतवाली थाने में केस दर्ज किया है। हालांकि पूरे मामले की जांच एनआईए को सौंपी गई है।

Sanjay Rai

sanjayrai.dj@gmail.com

संजय राय ने बीते 25 साल के प्रोफेशनल कैरियर में स्वास्थ्य, अपराध, शिक्षा, विकास समेत सभी बीट की कवरेज की है। दिल्ली सरकार, विधानसभा की कार्यवाही, भाजपा, कांग्रेस, आप सरीखे राजनीतिक दलों के साथ सामाजिक-सांस्कृतिक व आंदोलनात्मक गतिविधियों को भी कवर किया है। कई सत्रों में संसद की कार्यवाही पर भी कलम चलाई है। फिलवक्त NewG India में बतौर सीनियर स्पेशल काॅरेस्पोंडेंट अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

https://x.com/DjSanjayrai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.