सालों बाद पैतृक गांव कोनार पहुंचे PK, मांगा वोट

जनसुराज के मुखिया प्रशांत किशोर बुधवार को चुनाव प्रचार करने के दौरान अपने पैतृक गांव कोनार पहुंचे। सालों बाद गांव गए पीके को देखकर लोगों ने जोरदार स्वागत किया।

Share This Article:

नई दिल्ली: जनसुराज के मुखिया प्रशांत किशोर बुधवार को चुनाव प्रचार करने के दौरान अपने पैतृक गांव कोनार पहुंचे। सालों बाद गांव गए पीके को देखकर लोगों ने जोरदार स्वागत किया। प्रशांत किशोर सासाराम के करगहर विधानसभा क्षेत्र के कोनार के रहने वाले हैं। करहगर से उन्होंने भोजपुरी स्टार रितेश पांडेय को उम्मीदवार बनाया है।

उमड़ी भीड़

बुधवार को प्रशांत किशोर ने सासाराम के करगहर विधानसभा क्षेत्र में प्रचार किया। एक रोड शो का आयोजन किया गया। उन्होंने इस सीट से जनसुराज प्रत्याशी रितेश पांडे के लिए वोट मांगे। इस दौरान वह कई वर्षों के बाद अपने पैतृक गांव कोनार पहुंचे। पीके के स्वागत के लिए भारी भीड़ उमड़ी। ग्रामीण भी प्रशांत किशोर की एक झलक पाने के लिए बेताब दिखे। कोनार गांव सासाराम-चौसा रोड पर जिला मुख्यालय सासाराम से 8 किमी दूर स्थित है। प्रशांत किशोर का घर सड़क किनारे है, जिसे उनके दादा और पिता ने बनवाया था।

ये भी पढ़ें-राहुल गांधी ने फोड़ा ‘हाइड्रोजन बम’

गांव में पुश्तैनी मकान

बिहार की सक्रिय राजनीति में उतरने के बाद से प्रशांत किशोर अपने गांव नहीं गए थे। उनके आने का सब इंतजार कर रहे थे। प्रशांत किशोर के पिता डॉक्टर श्रीकांत पांडे इस इलाके के प्रसिद्ध डॉक्टर थे। बाद में ये लोग कोनार से बक्सर जाकर शिफ्ट हो गए। प्रशांत दो भाइयों में छोटे हैं। गांव में उनका एक बड़ा सा मकान है, जो खाली है। बगल के रिश्तेदार उस मकान की देखरेख करते हैं। आपको बता दें कि जन सुराज ने बिहार की सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। हालांकि कई ऐसी सीटें हैं, जहाँ से प्रत्याशी ने नाम वापस ले लिए हैं।

Pooja Thakur

pt37557@gmail.com

मीडिया की दुनिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय। वर्तमान में Newg India में बतौर कंटेंट राइटर और मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर काम कर रही हूं, जहां हर कहानी को एक नए नजरिए से पेश करने की कोशिश करती हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.