बिहार के 838 उम्मीदवारों पर दर्ज हैं आपराधिक मुकदमें

बिहार चुनाव में दोनों चरणों की एडीआर रिपोर्ट आ गयी है। इनमें 2600 उम्मीदवारों के हलफनामें का अध्ययन किया गया है, जिसमें 838 उम्मीदवारों पर आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं। वरिष्ठ पत्रकार उपेन्द्र नाथ राय की रिपोर्ट

Share This Article:

पटना: बिहार में होने वाले दूसरे चरण के चुनाव की भी एडीआर की रिपोर्ट आ गयी है। इसमें 122 सीटों पर लड़ रहे कुल 1302 उम्मीदवारों में से 1297 उम्मीदवारों के हलफनामेंकी जांच की गयी है। इस रिपोर्ट के अनुसार 415 उम्मीदवारों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं अर्थात 32 प्रतिशत पर अपराध के आरोप हैं, जबकि 341 पर गंभीर आरोप हैं। वहीं पहले चरण के चुनाव में कुल 1314 चुनावी मैदान में हैं। इनमें 1303 उम्मीदवारों द्वारा दिए गए शपथ पत्रों का विश्लेषण किया गया है। इनमें 423 यानि 32 प्रतिशत उम्मीदवारों के ऊपर आपराधिक मामले घोषित किए गए हैं। दोनों चरणों के 2600 उम्मीदवारों के हलफनामे का अध्ययन के बाद एडीआर की रिपोर्ट में 838 उम्मीदवारों पर आपराधिक मुकदमें दर्ज होना बताया गया है।
राजनीतिक दलों में सर्वाधिक आपराधिक रिकार्ड वाले उम्मीदवार वाम दलों में हैं। वहीं दूसरे चरण की बात करें तो कांग्रेस के 67 प्रतिशत उम्मीदवारों पर मुकदमें दर्ज हैं और इसके दागी उम्मीवारों की संख्या सबसे अधिक है।

कांग्रेस के 60 उम्मीदवारों में 48 दागी, भाजपा के 61 उम्मीदवारों पर मुकदमें

यदि दोनों चरणों के चुनावों में खड़े उम्मीदवारों का आपराधिक रिकार्ड एडीआर रिपोर्ट के अनुसार सर्वाधिक माकपा प्रतिशत में हैं, जिसके तीन उम्मीदवार हैं और तीनों के आपराधिक रिकार्ड हैं। एडीआर ने उम्मीदवारों के हलफनामें का अध्ययन कर यह रिपोर्ट तैयार की है। दोनों चरणों में खड़े उम्मीदवारों का अध्ययन करें तो एडीआर रिपोर्ट के अनुसार कांग्रेस के 60 उम्मीदवारों में 48 उम्मीदवार, भाकपा माले के 20 उम्मीदवारों में 17 उम्मीदवारों पर मुकदमें दर्ज हैं अर्थात 85 प्रतिशत उम्मीदवार दागी हैं। वहीं भाकपा के नौ उम्मीदवारों में सात उम्मीदवार दागी हैं। अर्थात 77 प्रतिशत दागी हैं। माकपा के तीन उम्मीदवारों में तीनों उम्मीदवार दागी हैं। वहीं भाजपा में भी दागियों की संख्या कम नहीं है। भाजपा के 101 उम्मीदवारों में 61 उम्मीदवार दागी हैं अर्थात 61.61 प्रतिशत उम्मीदवारों पर आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं।

माकपा के सर्वधिक, बड़े दलों में राजद के सर्वाधिक दागी उम्मीदवार

एडीआर रिपोर्ट बताती है कि राजद के 140 उम्मीदवारों के अध्ययन में 53 उम्मीदवार दागी हैं अर्थात 74.2 प्रतिशत उम्मीदवार दागी हैं। जदयू के 101 में उम्मीदवारों में 54 दागी हैं अर्थात 54.54 प्रतिशत उम्मीदवार दागी हैं। जनसुराज के 231 उम्मीदवारों में 108 उम्मीदवार दागी है। माकपा के तीन उम्मीदवारों में तीनों पर मुकदमें दर्ज हैं।

दूसरे चरण में 415 दागी

एडीआर रिपोर्ट में दूसरे चरण के चुनाव में 122 सीटों पर चुनाव लड़ रहे कुल 1302 उम्मीदवारों में से 1,297 के हलफनामे की जांच के बाद रिपोर्ट बनायी गयी है। इसके अनुसार 415 (32%) उम्मीदवारों ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि 341 (26%) उम्मीदवारों पर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसमें हत्या (15 उम्मीदवार), हत्या का प्रयास (79 उम्मीदवार) और महिलाओं के खिलाफ अपराध (52 उम्मीदवार) शामिल हैं।

कांग्रेस के दूसरे चरण में उतारे सर्वाधिक दागी उम्मीदवार

दूसरे चरण में कांग्रेस 37 उम्मीदवार उतारी हैं, जिसमें 25 उम्मीदवारों पर आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं और इसकी साथ ही दूसरे चरण में सर्वाधिक दागी उतारने वाली पार्टी कांग्रेस हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रमुख राजनीतिक दलों में, आरजेडी के 70 में से 38 (54%), बीजेपी के 53 में से 30 (57%), जेडीयू के 44 में से 14 (32%) और कांग्रेस के 37 में से 25 (68%) उम्मीदवारों ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए हैं। वहीं पहले चरण में कांग्रेस के 23 उम्मीदवारों में 15 पर आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं। इसी तरह दूसरे चरण के आरजेडी के 70 में से 27 (39%), बीजेपी के 53 में से 22 (42%),जेडीयू के 44 में से 11 (25%) और कांग्रेस के 37 में से 20 (54%) उम्मीदवारों के खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

दूसरे चरण में जनसुराज ने उतारे 50 प्रतिशत दागी उम्मीदवार

बिहार चुनाव में नई पार्टी, प्रशांत किशोर के नेतृत्व वाली जन सुराज पार्टी के दूसरे चरण के चुनावी मैदान में उतरे 117 में से 58 (50%) उम्मीदवारों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें से 51 (44%) पर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। दूसरे चरण में जिन 122 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान होना है, उनमें से एडीआर ने 73 को “रेड अलर्ट” निर्वाचन क्षेत्रों के रूप में चिह्नित किया है। यानी वे निर्वाचन क्षेत्र जहां तीन या अधिक उम्मीदवार आपराधिक आरोपों का सामना कर रहे हैं।

पहले चरण में 423 दागी

वहीं पहले चरण का चुनाव छह नवंबर को होना है। अहम बात यह कि पहले चरण में कुल 1314 चुनावी मैदान में हैं। इनमें 1303 उम्मीदवारों द्वारा दिए गए शपथ पत्रों का विश्लेषण किया गया है। इनमें 423 यानि 32 प्रतिशत उम्मीदवारों के ऊपर आपराधिक मामले घोषित किए गए हैं।

पहले चरण में 27 प्रतिशत पर गंभीर मामले

इस रिपोर्ट के अनुसार इन 1303 उम्मीदवारों में से 354 यानी 27 प्रतिशत उम्मीदवारों ने अपने ऊपर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें हत्या से संबंधित मामले घोषित करने वाले उम्मीदवार 33, हत्या के प्रयास घोषित करने वाले 86 तथा महिलाओं के ऊपर अत्याचार से संबंधित मामले घोषित करने वाले 42 उम्मीदवार हैं। इनमे दो ने अपने ऊपर बलात्कार से संबंधित मामले घोषित किए हैं।

दलवार स्थिति में सीपीआई सबसे आगे

दलवार घोषित आपराधिक मामलो में सीपीआई के पांच में से पांच (100%) और सीपीआई (एम) के तीन में से तीन (100%), जनसुराज पार्टी के 114 में 50 (44%), बीएसपी के 89 मे 18 (20%), आरजेडी के 70 में से 53 (76%), जदयू के 57 मे से 22 (39%) बीजेपी के 48 में से 31 (65%), आम आदमी पार्टी के 44 में से 12 (27%), आईएनसी के 23 में से 15 (65%), सीपीआई (एमएल) के 14 में से 13, (93%) लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के 13 मे से 7 (54%) उम्मीदवारों ने अपने उपर आपराधिक मामले घोषित किए है।

गंभीर मामलों की यह स्थित

चुनावी मैदान में उतरे इन 1303 उम्मीदवारों में से 519 (40%) करोड़पति उम्मीदवार हैं. उम्मीदवारों की औसत सम्पत्ति 3.26 करोड है। 519 (40) उम्मीदवारों ने अपनी शैक्षिक योग्यता 5वीं और 12वीं के बीच घोषित की है, जबकि 651 (50%) उम्मीदवारों ने अपनी योग्यता स्नातक और उससे ज्यादा बताई है। 9 फीसदी महिला उम्मीदवार प्रथम चरण मे किस्मत आजमा रही हैं।

Sanjay Rai

sanjayrai.dj@gmail.com

संजय राय ने बीते 25 साल के प्रोफेशनल कैरियर में स्वास्थ्य, अपराध, शिक्षा, विकास समेत सभी बीट की कवरेज की है। दिल्ली सरकार, विधानसभा की कार्यवाही, भाजपा, कांग्रेस, आप सरीखे राजनीतिक दलों के साथ सामाजिक-सांस्कृतिक व आंदोलनात्मक गतिविधियों को भी कवर किया है। कई सत्रों में संसद की कार्यवाही पर भी कलम चलाई है। फिलवक्त NewG India में बतौर सीनियर स्पेशल काॅरेस्पोंडेंट अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

https://x.com/DjSanjayrai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.