‘अपहरण को उद्योग बनाते हैं कांग्रेस-RJD’

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले दरभंगा में योगी आदित्यनाथ ने 10 किलोमीटर लंबा रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने 260 बार ‘जय श्रीराम’ और 70 बार ‘मां जानकी’ के नारे लगाए। पूरा मिथिलांचल भगवा रंग में डूबा नजर आया, वहीं मुकाबला इस बार बेहद दिलचस्प बना हुआ है।

Share This Article:

दरभंगा। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण का चुनाव प्रचार के अंतिम दिन (मंगलवार) को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दरभंगा में 10 किलोमीटर लंबा भव्य रोड शो किया। यह रोड शो लोहिया चौक से शुरू हुआ और शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए समाप्त हुआ। पूरा शहर भगवा रंग में डूबा नज़र आया, वहीं लोगों ने सड़कों पर उमड़कर ‘जय श्रीराम’ और ‘मोदी-योगी जिंदाबाद’ के नारे लगाए।

बुलडोजर से बरसे फूल

CM योगी का रोड शो शुरू होते ही भीड़ का उत्साह चरम पर था। जगह-जगह उनके स्वागत के लिए मंच बनाए गए थे और बुलडोजर से फूलों की वर्षा की गई। योगी खुद हाथ में माइक लेकर “भारत माता की जय” और “जय श्रीराम” के नारे लगाते रहे। हर गली, हर छत भगवा रंग में नज़र आ रही थी। महिलाएं घरों की छतों से योगी की आरती उतारती दिखीं, वहीं युवा पोस्टर लेकर नारे लगा रहे थे। आप हमारे हीरो हैं, योगी जिंदाबाद।

‘जय श्रीराम’ के 260 जयकारे

करीब 60 मिनट तक चले इस रोड शो के दौरान योगी आदित्यनाथ ने 260 बार “जय श्रीराम” और लगभग 70 बार “मां जानकी की जय” का जयकारा लगाया। भीड़ के बीच हर–हर महादेव के नारे भी गूंजते रहे, योगी कहते “हर–हर” और समर्थक जवाब में “महादेव” बोलते। यह नारा पूरे कार्यक्रम में आध्यात्मिक जोश और राजनीतिक ऊर्जा का प्रतीक बन गया।

‘बुलडोजर बाबा’ से मिलने पहुंची बुलेट गर्ल

रोड शो में एक दिलचस्प नजारा तब देखने को मिला जब भगवा कपड़ों में सजी एक युवती बुलेट बाइक पर सवार होकर योगी आदित्यनाथ के काफिले के साथ दिखी। उसने हाथ में भाजपा का झंडा थाम रखा था और पूरे जोश से “योगी-मोदी जिंदाबाद” के नारे लगाती रही। सोशल मीडिया पर यह दृश्य तेजी से वायरल हो गया।

NDA मतलब विकास, NDA मतलब तरक्की

रोड शो के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा ‘बिहार में NDA की सरकार बनवाइए, NDA मतलब विकास, NDA मतलब तरक्की। इस बार पहले से ज्यादा बहुमत से सरकार बननी चाहिए।’ योगी ने रोड शो में जुटी भीड़ का आभार जताया और कहा कि जनता का यह जोश ही एनडीए की जीत की गारंटी है।

मिथिलांचल बीजेपी का गढ़

दरभंगा को मिथिलांचल की राजनीति का केंद्र माना जाता है। जिले की 10 विधानसभा सीटों में से 9 सीटों पर फिलहाल NDA का कब्जा है। यहां से भाजपा प्रत्याशी और मंत्री संजय सरावगी लगातार पांच बार जीत चुके हैं। हालांकि, इस बार मुकाबला कड़ा बताया जा रहा है।

आरके मिश्रा, पुष्पम प्रिया और उमेश सहनी मैदान में

इस बार जनसुराज पार्टी ने भाजपा के कोर वोट बैंक माने जाने वाले ब्राह्मण समाज से आने वाले पूर्व आईजी आर.के. मिश्रा को मैदान में उतारा है। वहीं, द प्लूरल्स पार्टी की प्रमुख पुष्पम प्रिया चौधरी भी इस सीट पर अपनी पूरी ताकत झोंक रही हैं। महागठबंधन की ओर से यह सीट विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के खाते में गई है, जिससे उमेश सहनी यहां से चुनाव लड़ रहे हैं। दरभंगा सीट पर ब्राह्मण, मुस्लिम, कायस्थ और वैश्य मतदाताओं की बड़ी संख्या है। परंपरागत रूप से यहां भाजपा को लगभग 50% तक वोट मिलता रहा है, लेकिन इस बार मुकाबला दिलचस्प और बहु-कोणीय माना जा रहा है।

Sandeep Kumar

sandeepx4a@gmail.com

संदीप कुमार एक अनुभवी वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें समाचार जगत में 14 साल से ज्यादा काम किया है। इन्हें गहन शोध, सटीक रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए जाना जाता है। उन्होंने ETV Bharat, Hyderabad में साढ़े पाँच वर्षों तक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और राष्ट्रीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक कई अहम खबरों को प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत किया। इसके साथ ही उन्होंने Network 10, TOTAL News, MH1 समेत कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अपनी पत्रकारिता का कौशल साबित किया। राजनीति, राष्ट्रीय सुरक्षा, समाज और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर पकड़ मजबूत है। इस समय newG india में कार्यरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.