समस्तीपुर पीटीसी टीचर ट्रेनिंग कॉलेज में हंगामा

समस्तीपुर में चुनाव ड्यूटी पर आए ASI पर युवक को तीसरी मंजिल से फेंकने का आरोप लगा है। घटना से नाराज ग्रामीणों ने कॉलेज में जमकर तोड़फोड़ और हंगामा किया। एएसआई पर शराब के नशा में होने का भी आरोप है।

Share This Article:

समस्तीपुर: समस्तीपुर जिले में दलसिंहसराय के रामपुर जलालपुर स्थित पीटीसी टीचर ट्रेनिंग कॉलेज सोमवार देर शाम जमकर हंगामा हुआ। विधानसभा चुनाव के लिए ड्यूटी पर आए बिहार पुलिस के एसआई पर स्थानीय युवक को छात्रावास की तीसरी मंजिल से फेंकने का आरोप है। घटना के बाद ग्रामीणों ने कॉलेज परिसर में जमकर हंगामा किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दलसिंहसराय नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या-21 निवासी चीना दास का 27 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार मजदूरी कर अपने परिवार, पत्नी और चार बच्चों का भरण-पोषण करता है। सोमवार की शाम कॉलेज चौक के पास किसी बात को लेकर मनीष और ड्यूटी पर तैनात एक एसआई के बीच कहासुनी हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि विवाद के दौरान एसआई कथित रूप से नशे की हालत में था। पहले उसने मनीष की सड़क पर पिटाई की, फिर उसे जबरन कॉलेज परिसर स्थित छात्रावास में ले गया। आरोप है कि वहां कमरे में मनीष को लाठी और पिस्टल के बट से बेरहमी से पीटा गया, जिससे उसका एक दांत भी टूट गया। इसके बाद आरोपी एसआई ने उसे हॉस्टल की तीसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी विवेक कुमार शर्मा, थानाध्यक्ष मो. इरशाद आलम सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। घायल मनीष को तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल, दलसिंहसराय में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपी एसआई का नाम फिलहाल सार्वजनिक नहीं किया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है और कॉलेज परिसर के सीसीटीवी फुटेज की भी छानबीन की जा रही है। डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने कहा, स्थिति अब नियंत्रण में है। जांच में जो भी पुलिसकर्मी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Sanjay Rai

sanjayrai.dj@gmail.com

संजय राय ने बीते 25 साल के प्रोफेशनल कैरियर में स्वास्थ्य, अपराध, शिक्षा, विकास समेत सभी बीट की कवरेज की है। दिल्ली सरकार, विधानसभा की कार्यवाही, भाजपा, कांग्रेस, आप सरीखे राजनीतिक दलों के साथ सामाजिक-सांस्कृतिक व आंदोलनात्मक गतिविधियों को भी कवर किया है। कई सत्रों में संसद की कार्यवाही पर भी कलम चलाई है। फिलवक्त NewG India में बतौर सीनियर स्पेशल काॅरेस्पोंडेंट अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

https://x.com/DjSanjayrai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.