नई दिल्ली: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस सांसद व महासचिव प्रियंका गांधी समस्तीपुर पहुंचीं। उन्होंने वहां 2 किमी तक का रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार ब्रजकिशोर रवि के पक्ष में वोट करने की अपील की। प्रियंका के साथ पूर्णिया सांसद पप्पू यादव भी मौजूद रहे। इससे पहले प्रियंका सहरसा पहुंचीं थीं।
65 लाख वोट रद्द
सहरसा में उन्होंने कहा कि हाल ही में इन लोगों ने SIR के ज़रिए 65 लाख वोट रद्द कर दिए। इस रद्दीकरण का क्या मतलब है? आपके अधिकारों में कटौती की जा रही है। आपको कमज़ोर किया जा रहा है। इसका मतलब है कि आपको सरकारी लाभ नहीं मिलेंगे। आपका वोट रद्द करने का मतलब है आपकी नागरिकता रद्द करना। यह एक बड़ी साज़िश है। देश में जब भी कुछ होता है, ये लोग हमें दोषी ठहराते हैं।
जिस बिहार की मेहनतकश जनता अपने खून-पसीने से पूरे देश को सींचती है, उसी बिहार के युवा आज रोजगार के लिए तरस रहे हैं। पूरा प्रदेश बेरोजगारी, पलायन और पेपरलीक से त्रस्त है। जेडीयू-भाजपा के कुशासन ने बिहारवासियों से उनका रोजगार, उनका अधिकार सब छीन लिया है। राज्य की जनता बिहार और… pic.twitter.com/xzjkj5RujE
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) November 3, 2025
केंद्र के नियंत्रण में नीतीश
प्रियंका गांधी ने कहा कि 20 साल से बिहार में एक ही सरकार चल रही है। नीतीश कुमार की सरकार केंद्र सरकार के नियंत्रण में है। आज बिहार के मुख्यमंत्री का सम्मान नहीं हो रहा है। आपके मुख्यमंत्री की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। भाजपा के वरिष्ठ नेता यहाँ आए हैं। ये वरिष्ठ भाजपा नेता सिर्फ़ पुरानी बातें करते हैं।
इससे पहले जब प्रियंका गांधी मंच पर पहुंची तो उन्होंने माला पहनाया गया। तभी पूर्णिया सांसद पप्पू यादव लोगों को हटाते हुए माला के अंदर घुसते हुए दिखे। इसके बाद वो प्रियंका गांधी के साथ तस्वीर खिंचवाते हैं।
ये भी पढ़ें-अनंत के लिए ओपन जिप्सी में आए सम्राट-ललन सिंह
10 हजार पर तंज
प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी पर हमला करते हुए कहा कि मोदी जी ने आपके लिए क्या किया है? चुनाव आया है तो कह रहे हैं 10 हजार ले लो। इसका क्या मतलब निकलता है। आपसे फायदा लेना है तो 10 हजार दे रहे हैं। पता नहीं चुनाव के बाद ये लोग क्या करेंगे। इनकी नियत ठीक नहीं है। 10 हजार ले लो लेकिन वोट सोच समझकर देना।



