निरंकारी मिशन ने दिखाया एकता का मार्ग : सीएम सैनी

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी समालखा के पट्टी कल्याणा में 78वें निरंकारी संत सम्मेलन में शामिल हुए, जहाँ उन्होंने सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज और निरंकारी राजपिता रमित चांदना का अभिनंदन किया।

Share This Article:

समालखा: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि निरंकारी मिशन ने जाति, धर्म, भाषा और क्षेत्र के भेद से ऊपर उठकर मानव को एकता का मार्ग दिखाया है। मिशन ने वर्षों से समाज में प्रेम एकता मानवता और ईश्वर ज्ञान का संदेश फैलाया है। जब भी इस तरह के कार्यक्रमों में श्रद्धालु एक छत के नीचे एक नाम और एक भावना के साथ एकत्रित होते हैं तब यह धरती शांति और करुणा की जीवंत मिसाल बन जाती है। निरंकारी मिशन आत्ममंथन, आत्मसुधार एवं समाज निर्माण का प्रेरणा स्रोत है। आध्यात्मिक जागरूकता के साथ साथ मिशन समाज कल्याण के कार्यों में भी अनुकरणीय योगदान दे रहा है जो अत्यंत सराहनीय है।

इससे सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज ने कहा सांसारिक जिम्मेदारियों को निभाते हुए आध्यात्मिकता को जीवन में अपनाने से जीवन सहज, सुंदर एवं सफल बन जाता है। माता सुदीक्षा ने 78वें निरंकारी संत समागम में कहा केवल भौतिकता में आसक्त रहना अथवा आध्यात्मिक उन्नति के लिए घर परिवार की जिम्मेदारियों से किनारा कर लेना, ये दोनों ही जीवन के चरम छोर हैं। संतों ने हमेशा अलिप्त भाव से संसार में रहकर परमार्थ के मार्ग को अपनाते हुए संतुलित जीवन जीने की बात कही है। जीवन में यदि हम निराकार परमात्मा की उपस्थिति का अहसास करते हुए हर कार्य करते हैं तो वह कार्य निर्लेप भाव से युक्त सेवा ही हो जाता है, जिससे जीवन के दोनों पहलुओं की पूर्ति हो जाती है।

उन्होंने वसुधैव कुटुंबकम की भावना का जिक्र करते हुए कहा कि संत अपने जीवन में आत्मभाव जागृत करके पूरी मानवता के प्रति प्रेम भाव धारण करते हैं। संत सबको एक नजर से देखते हुए किसी की जाति-पाति, अच्छाई-बुराई, गरीबी-अमीरी अथवा अन्य कोई भी भेदभाव मन में नहीं रखते हैं और जहां भेदभाव नहीं, वहां नफरत भी नहीं रहती रहता है तो केवल प्रेम।

प्रेम बांटने के लिए होता है, बटोरने के लिए नहीं

माता ने कहा कि प्रेम देना भी है और स्वीकार भी करना है पर वास्तव में प्रेम बांटने के लिए होता है, केवल बटोरने के लिए नहीं। प्रेम वह भाव है जो जितना देते हैं उतना ही मन खुश रहता है, उसमें वापस पाने की अपेक्षा नहीं रखी जाती। संतों का भाव तो देने का होता है न कि लेने का। ठीक इसी तरह संतुलित भाव को अपनाने से मन में शिकवे की जगह निरंतर शुकराने का भाव उत्पन्न होने लगता है।

निरंकारी राजपिता रमित ने संत समागम में उपस्थित श्रद्धालुओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि यदि कोई सांसारिक प्रेम में डूब जाता है तो वह अपने प्रेमी को ईश्वर का दर्जा देता है और आनंदित रहता है, तो अगर किसी के हृदय में सत्गुरु और परमात्मा के प्रति इलाही प्रेम हो तो वह भक्ति बनकर आनंदित हो उठता है, नाचने-गाने लगता है। फिर उसे किसी की भी कमियां नजर आनी बंद हो जाती हैं, सारा विश्व ईश्वर का रूप नजर आने लगता है। हर तरफ उसे ईश्वर के ही दर्शन होने लगते हैं अर्थात् प्रेम एक अद्भुत शक्ति है, इसलिए संसार में अगर प्राप्त करने योग्य कुछ है तो यही अटल सच्चाई है, यही अलौकिक प्रेम है।

कायरोप्रॅक्टिक शिविर एवं स्वास्थ्य

मिशन के स्वास्थ्य एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा संत समागम में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी व्यापक प्रबंध किया गया है। समागम परिसर में 8 एलोपैथिक तथा 6 होम्योपैथिक डिस्पेन्सरियों की सेवा निरंतर जारी रही। साथ ही 15 प्राथमिक चिकित्सा केन्द्र एवं 1 कारोप्रॅक्टिक शिविर का भी आयोजन किया गया। गंभीर रोगग्रस्त मरीजों के लिए 120 बेड का एक अस्थायी अस्पताल भी कार्यरत रहा। इसके अतिरिक्त मिशन द्वारा 12 एवं हरियाणा सरकार द्वारा 30 एम्बुलेंस की भी व्यवस्था की गई। कायरोप्रॅक्टिक शिविर में अमेरिका एवं यूरोप से 7 डाक्टरर्स एवं भारत से 4 डाक्टरर्स की टीम समागम के दौरान सेवारत रही। इस चिकित्सा द्वारा करीब 2300 मरीज लाभान्वित हुए। डिस्पेन्सरीज एवं अस्पताल में डाक्टरर्स एवं अन्य मेडिकल स्टाफ को मिलाकर 1000 से भी अधिक सेवादारों ने अपनी सेवायें दी, जिसका लाभ 10000 से भी अधिक जरुरतमंद श्रद्धालुओं ने लिया।

लंगर एवं कैंटीन व्यवस्था

समागम परिसर में चार स्थानों पर कम्युनिटी किचन (लंगर) की व्यवस्था की गई जिसमें विश्वभर से पधारे लाखों श्रद्धालुओं को दिन-रात लंगर उपलब्ध कराया गया। देश-विदेश से आये लाखों श्रद्धालु जब एक साथ बैठकर लंगर ग्रहण कर रहे थे मानो वसुधैव कुटुंबकम का दृश्य साकार हो रहा है। इसके अतिरिक्त समागम स्थल पर 22 कैन्टीनों में अत्यन्त रियायती दरों पर अल्पाहार एवं चाय, कॉफी, मिनरल वाटर इत्यादि श्रद्धालुओं की सेवा में उपलब्ध रहा जिसका श्रद्धालुओं द्वारा भरपूर लाभ लिया गया।

Sanjay Rai

sanjayrai.dj@gmail.com

संजय राय ने बीते 25 साल के प्रोफेशनल कैरियर में स्वास्थ्य, अपराध, शिक्षा, विकास समेत सभी बीट की कवरेज की है। दिल्ली सरकार, विधानसभा की कार्यवाही, भाजपा, कांग्रेस, आप सरीखे राजनीतिक दलों के साथ सामाजिक-सांस्कृतिक व आंदोलनात्मक गतिविधियों को भी कवर किया है। कई सत्रों में संसद की कार्यवाही पर भी कलम चलाई है। फिलवक्त NewG India में बतौर सीनियर स्पेशल काॅरेस्पोंडेंट अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

https://x.com/DjSanjayrai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.