14 नवंबर को फूटेगा NDA के पाप का घड़ा: रागिनी नायक

बिहार विधानसभा आम चुनाव 2025 के पहले चरण का चुनाव प्रचार का शोर आखिरी दौर में है. NDA गठबंधन और महागठबंधन की ओर से शीर्ष स्टार प्रचारकों की ताबड़तोड़ रैलियां, नुक्कड़ नाटक एवं जनसभाएं की जा रही है.

Share This Article:

नालंदा/पटना: बिहार विधानसभा आम चुनाव 2025 के पहले चरण का चुनाव प्रचार का शोर आखिरी दौर में है. इसको लेकर NDA गठबंधन और महागठबंधन की ओर से शीर्ष स्टार प्रचारकों की ताबड़तोड़ रैलियां, नुक्कड़ नाटक एवं जनसभाएं की जा रही है. इसी कड़ी में आज कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता रागिनी नायक बिहारशरीफ कांग्रेस पार्टी कार्यालय में प्रेसवार्ता कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला.

पाप का घड़ा भरा

उन्होंने प्रेसवार्ता की शुरुआत एक दोहे से की: “सांच बराबर तप नहीं’ झूठ बराबर पाप जाके हृदय सांच है, ताकि हृदय आप” . NDA के ठगबंधन ने बिहार वालों से झूठ बोला है. एनडीए को ठगबंधन बताते हुए उन्होंने कहा कि पिछले 20 सालों में बिहार की जनता से बोले गए झूठ के कारण अब इनके पाप का घड़ा भर चुका है. जो 14 नवंबर को मतगणना के दिन फूटेगा. उन्होंने एनडीए के घोषणा पत्र को जुमला पत्र बताते हुए 1 करोड़ नौकरी देने के वादे को सबसे बड़ा मजाक बताया है.

NDA को बताया ठगबंधन

बिहारशरीफ स्थित कांग्रेस कार्यालय में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जिस ठगबंधन के नेता घोषणा पत्र जारी करने के लिए 26 सेकंड भी मंच पर नहीं टिक पाते, वे 1 करोड़ नौकरी क्या देंगे? उन्होंने कहा कि यह वही एनडीए है, जिसकी नाक के नीचे 10 बड़ी परीक्षाओं के पेपर लीक हुए, डिग्रियां बिकीं और 3 करोड़ से ज्यादा युवा बेरोजगार होकर पलायन करने को मजबूर हुए हैं. उन्होंने 50 लाख करोड़ के निवेश के वादे पर भी सवाल उठाया.

पीएम मोदी पर हमला

नायक ने गृह मंत्री अमित शाह के बयान का ज़िक्र करते हुए कहा कि जब अमित शाह जी कहते हैं कि बिहार में इंडस्ट्री के लिए जमीन नहीं है, तो फिर अडानी को ₹1 एकड़ के हिसाब से जमीन कैसे मिल जाती है? अगर चुनाव के बाद जमीन स्वयंभू होकर निकल आएगी, तो यह भी एक जुमला ही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि मोदी जी प्रेसवार्ता से घबराते हैं, क्योंकि अगर वे सामने आते तो उनसे सवा लाख करोड़ के पैकेज का हिसाब मांगा जाता है. उन्होंने कहा कि अब वे मोतिहारी को मुंबई बनाने का सपना दिखा रहे हैं, लेकिन बंद पड़ी चीनी मिल कब खुलेगी, यह नहीं बताते हैं. मोदी रीति सदा चली आई, जो कह जाएं, वह कभी न निभाई.

ये भी पढ़ें-पटना: PM मोदी का रोड शो, इन विधानसभाओं को साधने की कोशिश

कांग्रेस का घोषणा पत्र पवित्र दस्तावेज

रागिनी नायक ने कांग्रेस और महागठबंधन के वादों की तुलना करते हुए कहा कि हमारा घोषणा पत्र जुमला पत्र नहीं, एक पवित्र दस्तावेज है. अगर हम 2,500 रुपए प्रति महिला देने का वादा कर रहे हैं, तो हमने कर्नाटक में 2,100 रुपये देकर दिखाया है. अगर हम 25 लाख के स्वास्थ्य बीमा की बात कर रहे हैं, तो हमने राजस्थान में करके दिखाया है. उन्होंने बिहारशरीफ से कांग्रेस प्रत्याशी उमैर खान को एक जनवादी नेता बताते हुए कहा कि उनकी साफ-सुथरी छवि है और वे लोगों के बीच रहकर काम करना चाहते हैं, चुनाव जीतकर फिल्म बनाने वाले नेता नहीं हैं. उन्होंने विश्वास जताया कि बिहार की जनता इस बार तेजस्वी को मुख्यमंत्री और राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने का मन बना चुकी है…

नालंदा से महमूद आलम की रिपोर्ट

Pooja Thakur

pt37557@gmail.com

मीडिया की दुनिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय। वर्तमान में Newg India में बतौर कंटेंट राइटर और मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर काम कर रही हूं, जहां हर कहानी को एक नए नजरिए से पेश करने की कोशिश करती हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.