अनंत सिंह को जदयू से क्लीनचिट, ललन बोले फंसाया गया

दुलारचंद हत्या मामले में मोकामा के जदयू प्रत्याशी अनंत सिंह बेउर जेल में बंद हैं। केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने उनके लिए प्रचार कमान अपने हाथों में ली हैं।

Share This Article:

नई दिल्ली: दुलारचंद हत्या मामले में मोकामा के जदयू प्रत्याशी अनंत सिंह बेउर जेल में बंद हैं। केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने उनके लिए प्रचार कमान अपने हाथों में ली हैं। सोमवार को मोकामा पहुंचे ललन सिंह लोगों से मिल रहे हैं और लोगों से छोटे सरकार को जिताने की अपील कर रहे हैं।

ललन सिंह ने बताया साजिश

अनंत सिंह पर हत्या के आरोपों पर ललन सिंह ने कहा कि बिहार में मोदी-नीतीश की जीत तय है। बिहार में NDA की सरकार बनेगी। सब नीतीश के नेतृत्व में चुनाव लड़ रहे हैं। अनंत सिंह को लेकर उन्होंने कहा कि घटना अपने आप नहीं हुआ है। कई वीडियो आये हैं। उसे देखकर पता लगता है कि ये पूरी साजिश की गई है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।

सबका चेहरा उजागर हो

अनंत का इस पूरे मामले में ये कोई घटना अपने आप नहीं हुआ। कई वीडियो आए। उसको देखने से पता लगता है कि ये पूरी साजिश रची गई थी। पुलिस जांच कर रही है। पुलिस से आग्रह करता हूं कि सबका चेहरा उजागर हो। वहीं राहुल गांधी के तालाब में स्नान करने पर ललन सिंह ने कहा कि वो इस तरह की चीजें करते रहते हैं।

ये भी पढ़ें-पटना: PM मोदी का रोड शो, इन विधानसभाओं को साधने की कोशिश

मोकामा में अनंत सिंह का वर्चस्व

आपको बता दें कि मोकामा में अनंत सिंह(जदयू) का मुकाबला राजद की वीणा देवी से है। वीणा देवी बाहुबली सूरजभान सिंह की पत्नी हैं। मोकामा में अनंत सिंह के परिवार का हमेशा से दबदबा रहा है। 1990 और 1995 में अनंत सिंह के भाई दिलीप कुमार सिंह जनता दल से चुने गए। 2000 में सूरजभान सिंह ने दिलीप सिंह को हराया, और निर्दलीय जीतकर सदन पहुंचे। 2005 से 2020 तक अनंत सिंह विधायक रहे। अनंत सिंह के जेल जाने के बाद साल 2022 में उपचुनाव होता है, जिसमें उनकी पत्नी नीलम देवी जीतती हैं।

Pooja Thakur

pt37557@gmail.com

मीडिया की दुनिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय। वर्तमान में Newg India में बतौर कंटेंट राइटर और मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर काम कर रही हूं, जहां हर कहानी को एक नए नजरिए से पेश करने की कोशिश करती हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.