नौसेना की आंख-कान बनेगा GSAT-7R उपग्रह

हिन्द महासागर क्षेत्र में भारतीय नौसेना को मजबूती देने के लिए ISRO ने संचार उपग्रह जीसैट-7आर का सफल प्रक्षेपण किया।

Share This Article:

नई दिल्ली: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) एक बार फिर इतिहास रच दिया है। इसरो आज यानी 2 नवंबर 2025 को 5 बजकर 26 मिनट पर इसरो ने संचार उपग्रह GSAT-7R (CMS-03) का सफल प्रक्षेपण किया। जिसका लाइव प्रसारण यूट्यूब.कॉम पर भी किया गया। यह उपग्रह हिन्द महासागर में नौसेना की कनेक्टिविटी को बढ़ाएगा, जिससे शिप और पनडुब्बी का संचालन करते समय निर्बाध संचार होगा।

स्वदेशी डिजाइन के साथ श्री हरिकोटा से किया प्रक्षेपण

करीब 4,400 किलोग्राम वजनी यह उपग्रह अब तक का भारत का सबसे भारी संचार उपग्रह होगा। इसका प्रक्षेपण श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से किया गया। इसे पूरी तरह स्वदेशी रूप से डिजाइन और विकसित किया गया है। जीसैट-7आर भारतीय नौसेना की अंतरिक्ष-आधारित संचार प्रणाली और समुद्री क्षेत्र जागरूकता क्षमताओं को नई ऊंचाई देगा।

नौ सेना को हिन्द महासागर में मिलेगी बढ़त

यह सेटेलाइट नौसेना की ऑपरेशनल और स्ट्रेटजिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। जीसैट-7आर के माध्यम से हिंद महासागर क्षेत्र में व्यापक और बेहतर दूरसंचार कवरेज संभव होगा। उपग्रह के उन्नत ट्रांसपोंडर विभिन्न संचार बैंडों पर ध्वनि, डेटा और वीडियो लिंक को सपोर्ट करेंगे। उच्च बैंडविड्थ क्षमता के कारण यह सिस्टम भारतीय नौसेना के जहाजों, विमानों, पनडुब्बियों और संचालन केंद्रों के बीच सुरक्षित, निर्बाध और वास्तविक समय संचार सुनिश्चित करेगी।

जीसैट-7आर (CMS-03) का प्रक्षेपण देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें

Kuldeep Dwivedi

kuldeepd999@gmail.com

NewG India का अनुभवी चेहरा, 2017 में RGPV से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिग्री प्राप्त की। सिविल सर्विसेज कोच और लेखक के तौर पर शिक्षाकुल, एग्जामपुर, कॉसमॉस पब्लिकेशन जैसे अनेक संस्थानों में काम करने का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में NewG India में एंकर एवं रिसर्च स्कॉलर के तौर पर कार्य कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.