मोकामा दुलारचंद मर्डर केस में अब तक क्या-क्या हुआ?

मोकामा के दुलारचंद मर्डर केस में पुलिस ने जदयू प्रत्याशी अनंत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस उन्हें सीधा पटना लेकर पहुंची, जहां एसएसपी ऑफिस के DIU सेल में रखा गया।

Share This Article:

नई दिल्ली: मोकामा के दुलारचंद मर्डर केस में पुलिस ने जदयू प्रत्याशी अनंत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस उन्हें सीधा पटना लेकर पहुंची, जहां एसएसपी ऑफिस के DIU सेल में रखा गया। पुलिस इस हत्या मामले में रातभर छापेमारी करके अन्य आरोपियों व संदिग्धों की तलाश में लगी रही। इस मामले में अब तक 80 से अधिक लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर चुकी है। अनंत सिंह समेत तीनों अन्य आरोपियों को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।

इन लोगों का भी नाम

दुलारचंद यादव के परिवार ने हत्या के मामले में मुख्य संदिग्धों के रूप में करमवीर, राजवीर और छोटन सिंह का नाम लिया है। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार करने के लिए मोकामा, पंडारक और आसपास के इलाकों में देर रात तक तलाशी अभियान चलाया। पुलिस मामले के दूसरे पक्ष के संभावित संदिग्ध पीयूष प्रियदर्शी सहित कई अन्य लोगों पर भी नज़र रख रही है।

वीडियो की हो रही जांच

पंडारक में हुई हिंसा और बवाल के वीडियो फुटेज की जांच के आधार पर पुलिस ने कई लोगों की पहचान की है। इन वीडियो के आधार पर कई लोगों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। वरिष्ठ अधिकारी पूरे ऑपरेशन पर नज़र रख रहे हैं। बिहार चुनाव के बीच यह पूरा मामला गरमा गया है।

ये भी पढ़ें-‘बिहार का भविष्य तय करेगा ये चुनाव, जंगलराज नहीं लौटने देंगे’

जेल जायेंगे अनंत सिंह

इस मामले में सबसे बड़ा नाम बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह का है, जिनको सीधे तौर पर नामजद किया गया है। पुलिस आज अनंत सिंह, उनके करीबी मणिकांत ठाकुर और रंजीत राम को मजिस्ट्रेट के सामने पेश करेगी। पुलिस उनकी न्यायिक हिरासत की मांग करेगी, जिसके बाद उन्हें जेल भेजा जा सकता है।

Pooja Thakur

pt37557@gmail.com

मीडिया की दुनिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय। वर्तमान में Newg India में बतौर कंटेंट राइटर और मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर काम कर रही हूं, जहां हर कहानी को एक नए नजरिए से पेश करने की कोशिश करती हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.