जेल गए अनंत सिंह, अब नीलम देवी संभालेंगी सिस्टम

बिहार की राजनीति में बड़ा नाटकीय मोड़ देखा जा रहा है। जेल से रिहा होने के बाद चुनाव लड़ने का ऐलान करने वाले अनंत सिंह, फिर गिरफ्तार हो गए हैं।

Share This Article:

नई दिल्ली: बिहार की राजनीति में बड़ा नाटकीय मोड़ देखा जा रहा है। जेल से रिहा होने के बाद चुनाव लड़ने का ऐलान करने वाले अनंत सिंह फिर गिरफ्तार हो गए हैं। इस गिरफ़्तारी के बाद से मोकामा का समीकरण बदल गया है। पत्नी को पीछे करके अनंत सिंह ने इस बार चुनाव लड़ने का ऐलान किया था लेकिन अब उनकी राजनीतिक विरासत बचाने की जिम्मेदारी फिर से पत्नी नीलम देवी के कंधे पर आ गया है।

मोर्चा संभालेंगी नीलम

अनंत सिंह की अनुपस्थिति में यह तो तय हो गया है कि नीलम देवी अब मैदान में आकर मोर्चा संभालेंगी। नीलम देवी के लिए राजनीति नई चीज नहीं है। जब छोटे सरकार जेल गए तो नीलम देवी घर से निकलीं और न सिर्फ लोकसभा बल्कि विधानसभा तक का सफर तय किया। उन्होंने मोकामा की राजनीति और अनंत सिंह का पूरा बिजनेस संभाला। अब एक बार फिर से नीलम देवी मोकामा में पति के लिए वोट मांगती दिखाई देंगी।

राजनीतिक करियर

नीलम देवी की राजनीतिक करियर की बात करें तो 2019 के लोकसभा चुनाव में वो कांग्रेस की प्रत्याशी थीं। मुंगेर में जदयू के ललन सिंह के खिलाफ ताल ठोका लेकिन हार गईं। उन्हें 3.60 लाख वोट मिला था। 2022 में अनंत सिंह को UAPA मामले में 10 साल की सजा हुई तो उनकी विधानसभा सदस्यता चली गई। जेल में बैठे-बैठे अनंत सिंह ने न सिर्फ अपनी पत्नी को चुनाव लड़वाया बल्कि जीत भी दिलाई। भाजपा की सोनम देवी को हराकर नीलम देवी विधानसभा पहुंचीं।

ये भी पढ़ें-कटिहार में हुंकार भरेंगे मोदी, शहर का ट्रैफिक डायवर्ट

मोकामा की सड़कों पर नीलम देवी

2025 का विधानसभा चुनाव अनंत सिंह खुद लड़ रहे थे। उनका कहना था कि उनकी पत्नी नीलम देवी ने सही से काम नहीं किया था। जनता से मिली-जुली भी नहीं थी। अब अनंत सिंह की गिरफ़्तारी के बाद नीलम देवी फिर से मोकामा की सड़कों पर दिखाई देंगीं।

Pooja Thakur

pt37557@gmail.com

मीडिया की दुनिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय। वर्तमान में Newg India में बतौर कंटेंट राइटर और मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर काम कर रही हूं, जहां हर कहानी को एक नए नजरिए से पेश करने की कोशिश करती हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.