प्रियंका गांधी का सरकार पर हमला, कहा प्रचार में हो रहा मर्डर

बेगूसराय में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने बिहार सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने पलायन, महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दों पर सरकार को घेरा। कहा, डबल इंजन सरकार में किसी की सुनवाई नहीं हो रही है। जनता से बदलाव लाने और सोच समझकर वोट डालने की अपील की।

Share This Article:

बेगूसराय: बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी शनिवार को बेगूसराय के बछवाड़ा विधानसभा क्षेत्र पहुंची। यहां उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी गरीबदास के समर्थन में जनसभा की। इस दौरान उन्होंने पलायन, महंगाई और बेरोजगारी, संविधान को कमजोर करने, एसआईआर को लेकर एनडीए और नीतीश सरकार को घेरा। साथ कहा कुछ दिन पूर्व मोकामा में जनसुराज पार्टी के समर्थक दुलारचंद यादव प्रचार के दौरान हत्या कर दी गई। बिहार में प्रचार में मर्डर हो रहा, उद्योगपति मारे जा रहे, महिलाएं असुरक्षित हैं। अपररध चरम पर है।

उद्यगपितयों को कौढ़ियों भाव दी जमीन

प्रियंका गांधी ने कहा कि देश की संपत्ति थी, जिससे रोजगार मिलता है, सरकार ने उसे अपने दो उद्यगपति दोस्तों को दे रखा है। निजीकरण हो गया है, सब काम ठेकेदारी पर हो रहा है। 20 साल सरकार चलाने के बाद भी सरकार कह रही है कि डेढ़ करोड़ रोजगार देंगे। 20 साल में क्यों नहीं दिया? बड़े बड़े वादे कर रहे थे। छोटे-छोटे व्यवसाय को खत्म कर दिया है। कुछ नहीं बचा है, इनके हाथों में जो आपका था, वह अपने दोस्त को बेच दिया है। उन्होंने कहा कि जनता का दिल घबराता है। सोचते हैं कि दवा कहां मिलेगी? बच्चों की देखभाल कैसे होगा? बिहार में महिला की स्थिति खराब है। सब कुछ संभालने के बाद भी महिलाओं की स्थिति में सुधार नहीं हुआ है।

पीएम मोदी कहते हैं कि डबल इंजन की सरकार चलाएंगे। आपकी कोई सुनवाई नहीं है, आपके सीएम की भी सुनवाई नहीं है। सब कुछ केंद्र के रिमोट से चल रहा है। कौड़ियों के भाव आपकी जमीन बेची जा रही है। उन्होंने लोगों से इस स्थिति से निकलने के लिए बदलाव लाने की अपील की। यहां पढ़े-लिखे युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। नेता अपने को चमकाने में लगे रहते हैं, उन्हें जनता से डर हो जाता है, तो वे वोट चोरी करते हैं।

कांग्रेस ने उद्योग लगवाएं, आइआइटी आइएमएम बनवाए

कांग्रेस महासचिव ने कहा कि कांग्रेस ने उद्योग लगवाएं, आइआइटी आइएमएम किसने बनवाएं। हम अतीत में नहीं जाना चाहते हैं। राहुल गांधी जाति जनगणना, सामाजिक न्याय की बात क्यों करते हैं, क्योंकि समाज में सभी का विकास करना चाहते हैं। आपको बिहार को ठीक करना है। ऐसे नेताओं के चक्कर में नहीं पड़ना है, जो अपने चेहरे को चमकाएं।

दस हजार रुपये ले लो, लेकिन वोट सोच समझकर डालना

प्रियंका ने कहा, अब चुनाव होने वाले हैं तो कह रहे हैं दस हजार लो। इसका क्या मतलब है? आप से लाभ लेने के लिए यह सभी स्कीम है। चुनाव खत्म होते ही सब खत्म हो जा जाएगा। आप रुपये ले लो, लेकिन वोट सोच समझकर डालो।

महिलाएं अपने अधिकारों को समझें

प्रियंका ने महिलाओं से कहा कि अपने अधिकारों को अच्छी तरह से समझ लो, मैं भी महिला हूं। आप मेरे लिए ज्यादा महत्वपूर्ण हो, जो आपके लिए नहीं करता है, उसे निकाल दो। आपका विवेक काम आना चाहिए। चुनाव का समय है, नेता आएंगे और झूठे वादे कर चले जाएं, आप ठगी रह जाओगी। आज यह मौका है, आपको आत्मसम्मान मिले।

बिहार के 65 लाख मतदाताओं के नाम काटे गए

प्रियंका गांधी ने कहा कि मतदाता पुनरीक्षण कार्य के तहत बिहार के 65 लाख मतदाताओं के नाम काटे गए। आपको सारे अधिकारों से वंचित कर दिया गया है। इस कारण आप सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले पाएंगे। एक बड़ी साजिश रची जा रही है। बिहार में नौकरियां नहीं मिलती है। रोजगार नहीं मिलने के कारण यहां के लोग देश भर में पलायन कर रहे हैं। केरल से लेकर कश्मीर तक बिहार से पलायन कर लोग मजदूरी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आप अब खेती-किसानी से भी नहीं कमा रहे हैं। महंगाई चरम पर है। सारी संपत्ति देश् के दो बड़े उद्यगपतियों को बेच रहे हैं। सारी कंपनियों को पीएम मोदी ने अपने दो दोस्तों को पकड़ा दिया है।

Sanjay Rai

sanjayrai.dj@gmail.com

संजय राय ने बीते 25 साल के प्रोफेशनल कैरियर में स्वास्थ्य, अपराध, शिक्षा, विकास समेत सभी बीट की कवरेज की है। दिल्ली सरकार, विधानसभा की कार्यवाही, भाजपा, कांग्रेस, आप सरीखे राजनीतिक दलों के साथ सामाजिक-सांस्कृतिक व आंदोलनात्मक गतिविधियों को भी कवर किया है। कई सत्रों में संसद की कार्यवाही पर भी कलम चलाई है। फिलवक्त NewG India में बतौर सीनियर स्पेशल काॅरेस्पोंडेंट अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

https://x.com/DjSanjayrai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.