दिल्ली विधानसभा ने 100 दिनों में NeVA को लागू कर बनाया रिकॉर्ड

दिल्ली विधानसभा ने मात्र 100 दिनों में NeVA को लागू कर 18वां ‘पेपरलेस विधानसभा’ बनने का गौरव प्राप्त किया है।

Share This Article:

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा ने केवल 100 दिनों में NeVA (नेशनल ई विधान एप्लीकेशन) को लागू कर एक नया मानक स्थापित किया है। यह बात केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री श्री किरेन रिजिजू ने संसद भवन, नई दिल्ली में आयोजित तीसरे राष्ट्रीय सम्मेलन में कही। यह सम्मेलन राष्ट्रीय ई-विधान एप्लिकेशन (NeVA) पर केंद्रित था, जिसे संसदीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित किया गया था। दिल्ली विधानसभा भले ही इस परियोजना के अंतर्गत समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर करने वाला 28वां राज्य था, लेकिन तेज़ क्रियान्वयन और दृढ़ संकल्प के कारण दिल्ली विधानसभा ने केवल 100 दिनों में इस परियोजना को सफलतापूर्वक साकार किया। उसने 4 अगस्त 2025 को पूरी तरह ‘पेपरलेस’ प्रथम सत्र आयोजित कर देश का 18वां ‘गो-लाइव’ राज्य बनने की उपलब्धि हासिल की।

दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष ने अपनाई बहुआयामी रणनीति

नेवा के सफल क्रियान्वयन हेतु दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष श्री विजेंद्र गुप्ता ने एक बहुआयामी रणनीति अपनाई, जिसके अंतर्गत अन्य राज्यों की विधानसभाओं का अध्ययन भ्रमण, सदस्यों एवं कर्मचारियों के लिए क्षमता निर्माण कार्यक्रम, तथा संसदीय कार्य मंत्रालय के साथ सतत समन्वय जैसी पहलों ने निर्णायक भूमिका निभाई।

नेवा की सफलता डिजिटल इंडिया और पेपरलेस विधान के लिए एतिहासिक कदम

दिल्ली विधानसभा में नेवा का सफल कार्यान्वयन डिजिटल इंडिया और पेपरलेस विधान के राष्ट्रीय लक्ष्य की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। इस उपलब्धि के साथ दिल्ली ने उन प्रगतिशील विधान संस्थाओं की श्रेणी में स्थान प्राप्त किया है, जो नवाचार, पारदर्शिता और दक्षता के माध्यम से संसदीय कार्यप्रणाली को नए युग में प्रवेश करा रही हैं।

Kuldeep Dwivedi

kuldeepd999@gmail.com

NewG India का अनुभवी चेहरा, 2017 में RGPV से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिग्री प्राप्त की। सिविल सर्विसेज कोच और लेखक के तौर पर शिक्षाकुल, एग्जामपुर, कॉसमॉस पब्लिकेशन जैसे अनेक संस्थानों में काम करने का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में NewG India में एंकर एवं रिसर्च स्कॉलर के तौर पर कार्य कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.