MTS कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, यह मांगें होंगी पूरी

दिल्ली के महापौर सरदार राजा इकबाल सिंह ने बताया कि दिल्ली नगर निगम के MTS (पीएच) अनुबंधित कर्मचारियों ने सदन द्वारा गठित समिति से मिले आश्वासन के बाद अपनी हड़ताल समाप्त कर दी है।

Share This Article:

नई दिल्ली: दिल्ली के महापौर सरदार राजा इकबाल सिंह ने आज बताया कि दिल्ली नगर निगम के एमटीएस (पीएच) अनुबंधित कर्मचारी जो अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठे थे, उन्होंने दिल्ली नगर निगम के सदन द्वारा गठित समिति से मिले आश्वासन के बाद अपनी हड़ताल समाप्त कर दी है।

महापौर ने कहा कि एमटीएस (पीएच) अनुबंधित कर्मचारियों की मांगों के समाधान हेतु नगर निगम ने 10 सदस्यीय समिति का गठन किया था। इस समिति ने कर्मचारियों के प्रतिनिधियों से विस्तृत चर्चा की और उनकी समस्याओं व मांगों को गंभीरता से सुना। समिति ने यह आश्वासन दिया है कि कर्मचारियों की सभी वैध और उचित मांगों पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

महापौर सरदार राजा इक़बाल सिंह ने कहा दिल्ली नगर निगम अपने प्रत्येक कर्मचारी के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। एमटीएस (पीएच) अनुबंधित कर्मचारी मच्छर जनित डेंगू, मलेरिया चिकनगुनिया जैसी बीमारियों की रोकथाम में अहम भूमिका निभाते हैं। उनकी माँगों का समाधान नियमानुसार और पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा ताकि भविष्य में किसी प्रकार की असमानता या असंतोष की स्थिति न बने।

महापौर सरदार राजा इक़बाल सिंह ने बताया कि इस समिति में नेता सदन श्री प्रवेश वाही, पर्यावरण प्रबंधन सेवाएँ समिति के अध्यक्ष श्री संदीप कपूर, स्वास्थ्य समिति के अध्यक्ष श्री मनीष चड्ढा, मलेरिया समिति की अध्यक्ष श्रीमती नीता बिष्ट ने हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों के साथ बैठक कर उनके साथ समन्वय स्थापित किया और हड़ताल ख़त्म करवाने में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने बताया कि समिति की रिपोर्ट के अनुसार निगम अधिकारियों को नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

Sanjay Rai

sanjayrai.dj@gmail.com

संजय राय ने बीते 25 साल के प्रोफेशनल कैरियर में स्वास्थ्य, अपराध, शिक्षा, विकास समेत सभी बीट की कवरेज की है। दिल्ली सरकार, विधानसभा की कार्यवाही, भाजपा, कांग्रेस, आप सरीखे राजनीतिक दलों के साथ सामाजिक-सांस्कृतिक व आंदोलनात्मक गतिविधियों को भी कवर किया है। कई सत्रों में संसद की कार्यवाही पर भी कलम चलाई है। फिलवक्त NewG India में बतौर सीनियर स्पेशल काॅरेस्पोंडेंट अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

https://x.com/DjSanjayrai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.