दिल्ली की देवली विधानसभा की सभी समस्याएं होंगी हल

दिल्ली के संगम विहार इलाके में आयोजित एक जनसभा में क्षेत्र के विकास के लिए 200 करोड़ रुपये की मंजूरी पर सांसद बिधूड़ी ने दिल्ली सरकार का आभार जताया।

Share This Article:

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार के वरिष्ठ मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने कहा कि देवली विधानसभा क्षेत्र की सभी प्रमुख समस्याएं अगले एक साल के भीतर हल कर दी जाएंगी। संगम विहार में आयोजित एक जनसभा में उन्होंने बताया कि इन विकास कार्यों के लिए सरकार पहले ही 200 करोड़ रुपये की राशि मंजूर कर चुकी है।

जनसभा में मंत्री ने किए विकास के वादे

संगम विहार में आयोजित जनसभा के दौरान मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने कहा कि देवली विधानसभा में सीवर लाइन, पीने के पानी की व्यवस्था, सड़कों के निर्माण और डॉ. साहिब सिंह वर्मा बंध रोड जैसे बड़े विकास कार्यों के लिए धनराशि जारी की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि आने वाले महीनों में इन योजनाओं पर तेजी से काम शुरू होगा ताकि जनता को जल्द राहत मिल सके।

बिधूड़ी ने जताया आभार, आप सरकार पर साधा निशाना

दक्षिण दिल्ली के सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने मंत्री के सामने क्षेत्र की समस्याओं को रखा और दिल्ली सरकार द्वारा की गई मंजूरी के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और मंत्री प्रवेश साहिब सिंह का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पिछले चार कार्यकाल से आम आदमी पार्टी के विधायक इस क्षेत्र से जीतते रहे हैं, लेकिन क्षेत्र की हालत लगातार खराब होती गई। अब भाजपा सरकार ने इलाके के विकास का जिम्मा उठाया है और जनता से किए वादों को पूरा करने की दिशा में काम शुरू किया है।

भाजपा नेताओं ने जनता से मांगा समर्थन

जनसभा में दिल्ली भाजपा के उपाध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह, दक्षिण जिला भाजपा अध्यक्ष माया बिष्ट और विधायक चंदन कुमार चौधरी ने भी लोगों को संबोधित किया। नेताओं ने कहा कि भाजपा विकास कार्यों के प्रति पूरी तरह समर्पित है और देवली विधानसभा क्षेत्र की तस्वीर बदलने के लिए प्रतिबद्ध है।

निगम उपचुनाव में जीत का भरोसा

जनसभा में उपस्थित जनता ने भरोसा जताया कि 30 नवंबर को होने वाले निगम उपचुनाव में संगम विहार और दक्षिण पुरी वार्ड से भाजपा के उम्मीदवार भारी बहुमत से विजयी होंगे।

Usha Mehta

ushamehta0013@gmail.com

NewG India का सबसे युवा चेहरा, दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की। ग्रेजुएशन के बाद IGNOU और ABP न्यूज़ नेटवर्क जैसे संस्थानों में इंटर्नशिप की। सोशल और कॉमर्स विषयों की गहरी समझ हैं कलम के साथ आवाज में भी धार हैं। NewG India में बतौर कंटेंट डेवलपर व एंकर अपनी जिम्मेदारी उषा मेहता बखूबी निभा रही हैं ।

https://newgindia.com/author/usha/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.