हर साल 31 अक्टूबर को सरदार पटेल की जयंती पर होगी राष्ट्रीय परेड

Share This Article:

पटना: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर कई बड़े ऐलान किए। शाह ने कहा कि अब हर साल 31 अक्टूबर को सरदार पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय परेड का आयोजन किया जाएगा। इस वर्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात में आयोजित इस परेड में शामिल होंगे।

गृह मंत्री ने कहा कि सरदार पटेल के विचार आज भी देश को एकता और अखंडता के सूत्र में बांधने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि आजादी के बाद कांग्रेस ने सरदार पटेल को भुलाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

कांग्रेस पर अमित शाह का बड़ा आरोप

अमित शाह ने कहा, ‘दुर्भाग्य की बात है कि सरदार पटेल के निधन के बाद कांग्रेस पार्टी ने उन्हें भुलाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। सरदार पटेल को भारत रत्न मिलने में 41 साल की देरी हुई, क्योंकि कांग्रेस सरकार इसके लिए जिम्मेदार थी। उन्होंने उनका स्मारक भी नहीं बनाया।’ शाह ने कहा कि गुजरात में जब नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री बने और बाद में प्रधानमंत्री बने, तब जाकर सरदार पटेल को सच्ची श्रद्धांजलि मिली और ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ का निर्माण हुआ, जो आज देश की एकता का प्रतीक है।

सरदार पटेल की भूमिका पर बोले शाह

गृह मंत्री ने कहा कि सरदार पटेल कोई व्यक्ति नहीं, बल्कि एक विचारधारा हैं। उन्होंने कहा आज का भारत अगर अखंड है, तो यह सरदार पटेल की अद्भुत दूरदर्शिता और कूटनीतिक कौशल की वजह से है। उन्होंने 500 से अधिक रियासतों का विलय कराया और भारत का वर्तमान मानचित्र बनाया। उन्होंने कहा कि लक्षद्वीप से लेकर कश्मीर तक देश में जो तिरंगा लहरा रहा है, वह सरदार पटेल के योगदान की ही देन है।

प्रधानमंत्री मोदी परेड में होंगे शामिल

अमित शाह ने जानकारी दी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के एकता नगर में सरदार पटेल की जयंती पर आयोजित परेड में शामिल होंगे। इस परेड में जम्मू-कश्मीर पुलिस, सीआरपीएफ, अन्य राज्यों की पुलिस टुकड़ियाँ, वायुसेना और 900 से अधिक कलाकार हिस्सा लेंगे। अब हर 31 अक्टूबर को 26 जनवरी की तरह राष्ट्रीय परेड होगी, जो देश की एकता का प्रतीक बनेगी,

‘रन फॉर यूनिटी’ और राष्ट्रीय परेड की नई परंपरा

गृह मंत्री ने कहा कि इस वर्ष से ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम पूरे देश के सभी राज्यों, विश्वविद्यालयों और स्कूलों में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह आयोजन हर साल देशभर में होगा ताकि युवा पीढ़ी को एकता और अखंडता का संदेश मिल सके। ‘सरदार पटेल का सबसे बड़ा योगदान एक भारत का निर्माण था। अब हर 31 अक्टूबर को उसी भावना को राष्ट्रीय परेड और कार्यक्रमों के जरिए मजबूत किया जाएगा।’

15 दिनों तक चलेगा ‘भारत पर्व’

अमित शाह ने बताया कि गुजरात के एकता नगर में 1 नवंबर से ‘भारत पर्व’ का आयोजन होगा, जो 15 नवंबर तक चलेगा। इस पर्व में देशभर की सांस्कृतिक झलकियां, जनजातीय परंपराएं और भारत की विविधता को दर्शाने वाले कार्यक्रम होंगे। 15 नवंबर को बिरसा मुंडा जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित होगा, जो जनजातीय समाज और संस्कृति को समर्पित रहेगा। शाह ने कहा कि सभी नागरिक इस अवधि में देश की एकता के लिए शपथ लेंगे।

‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ का संकल्प

अमित शाह ने कहा कि सरदार पटेल के सिद्धांतों को अपनाते हुए मोदी सरकार देश को और अधिक एकजुट और सशक्त बनाने की दिशा में काम कर रही है। यह परेड सिर्फ सैन्य ताकत नहीं दिखाएगी, बल्कि देश के हर नागरिक में एकता और गर्व की भावना जगाएगी। यह ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ का उत्सव होगा।’

Sandeep Kumar

sandeepx4a@gmail.com

संदीप कुमार एक अनुभवी वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें समाचार जगत में 14 साल से ज्यादा काम किया है। इन्हें गहन शोध, सटीक रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए जाना जाता है। उन्होंने ETV Bharat, Hyderabad में साढ़े पाँच वर्षों तक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और राष्ट्रीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक कई अहम खबरों को प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत किया। इसके साथ ही उन्होंने Network 10, TOTAL News, MH1 समेत कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अपनी पत्रकारिता का कौशल साबित किया। राजनीति, राष्ट्रीय सुरक्षा, समाज और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर पकड़ मजबूत है। इस समय newG india में कार्यरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.