नालंदा: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के महासमर में नालंदा जिले के हिलसा विधानसभा क्षेत्र में राजपूत समाज ने एकजुटता का परिचय दिया। छठ पर्व के बाद शुरू हुए चुनावी प्रचार के बीच बुधवार को शिव नगर पंचायत के डुमरी गांव में राजपूत समाज की बैठक आयोजित की गई। सैकड़ों समाज बंधुओं ने हिस्सा लिया, जिसमें पूर्व एवं वर्तमान मुखिया, पंचायत प्रमुख, वार्ड सदस्य आदि शामिल हुए। बैठक में स्थानीय NDA प्रत्याशी की कार्यशैली पर सवाल उठे, फिर भी समाज ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नाम पर वोटिंग करने का फैसला किया।
राजपूत समाज का फैसला
बैठक में हिलसा के निवर्तमान विधायक एवं NDA की ओर से जदयू के प्रत्याशी कृष्ण मुरारी शरण उर्फ प्रेम मुखिया द्वारा राजपूत समाज के प्रति सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया। वक्ताओंने कहा कि हिलसा में कुल 18 हजार राजपूत वोटर हैं, जिनमें 55-60 प्रतिशत मतदान होता है। 2020 के विधानसभा चुनाव में भी राजपूत वोट निर्णायक साबित हुए थे, जब प्रेम मुखिया ने मात्र 12 वोटों से RJD के शक्ति सिंह यादव को हराया था।
यह भी पढ़ेंः बदलेगा बिहार, हर घर में मिलेगा रोजगार: तेजस्वी यादव
इस बार भी समाज का वोट निर्णायक भूमिका निभाएगा।सवालों के बावजूद, बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि समाज के सभी लोग NDA प्रत्याशी कृष्ण मुरारी उर्फ प्रेम मुखिया के पक्ष में वोट करेंगे। एक नेता ने कहा, “नीतीश कुमार के नाम पर हमारी वोटिंग होगी। समाज की एकता बरकरार रखते हुए हम विकास और सुशासन के लिए NDA को समर्थन देंगे।



