तेजस्वी का बड़ा वादा- पंचायत प्रतिनिधियों का डबल होगा भत्ता

बिहार विधानसभा चुनाव के बीच तेजस्वी यादव ने आज फिर से कई बड़े ऐलान किए हैं। उन्होंने वादा किया कि महागठबंधन की सरकार बनेगी तो त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों का मानदेय डबल कर दिया जाएगा।

Share This Article:

नई दिल्ली: बिहार विधानसभा चुनाव के बीच तेजस्वी यादव ने आज फिर से कई बड़े ऐलान किए हैं। उन्होंने वादा किया कि महागठबंधन की सरकार बनेगी तो त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों का मानदेय डबल कर दिया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने PDS डीलर, नाई, कुम्हार, लौहार समाज के लोगों के लिए भी कई अहम घोषणाएं की।

पूर्व पंचायत प्रतिनिधियों को पेंशन

तेजस्वी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि पूर्व पंचायत प्रतिनिधियों को पेंशन राशि दिया जाएगा। उनका 50 लाख तक बीमा कराया जाएगा। PDS डीलर का मानदेय बढ़ेगा। इसके अलावा उन्होंने नाई, कुम्हार और लोहार समुदाय के लोगों को 5 साल में 5 लाख रुपये की सहायता देने की बात कही। तेजस्वी ने कहा कि मैंने किसी का कोई नुकसान नहीं किया है। न ही किसी को मेरे से कोई शिकायत है। सिर्फ 20 महीने का वक़्त चाहिए।

NDA का सीएम कौन

महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार और राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि हम काम में विश्वास रखते हैं। जनता को बताया जा रहा है कि अगले पांच साल में हम क्या करेंगे। वे (एनडीए) केवल नकारात्मक बातें कर रहे हैं। इस बार बिहार की जनता बदलाव के लिए अधीर है। तेजस्वी से किसी को कोई शिकायत नहीं है। हम जो कह रहे हैं, आगे जरूर करेंगे। एनडीए के लोग पहले यह बताएं कि उनका मुख्यमंत्री पद का चेहरा कौन होगा?

ये भी पढ़ें-प्रशांत किशोर को भाव नहीं देना चाहती भाजपा!

सीमांचल में तेजस्वी

तेजस्वी यादव आज कटिहार में जनसभा करेंगे। वो प्राणपुर विधानसभा सीट पर राजद प्रत्याशी इशरत परवीन के समर्थन में प्रचार करते नजर आएंगे। कटिहार के बाद तेजस्वी सीमांचल के अररिया और किशनगंज में भी रैली करेंगे।

Pooja Thakur

pt37557@gmail.com

मीडिया की दुनिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय। वर्तमान में Newg India में बतौर कंटेंट राइटर और मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर काम कर रही हूं, जहां हर कहानी को एक नए नजरिए से पेश करने की कोशिश करती हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.