बेगूसराय में PM मोदी का ‘शंखनाद’, क्या इस बार बदलेगी NDA की किस्मत?

बेगूसराय की धरती से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया चुनावी आगाज। जानें क्यों अहम है यह जिला और 2020 की 5 हारी सीटों पर जीत के लिए NDA ने क्या नई रणनीति अपनाई है?

Share This Article:

पटना: बेगूसराय की धरती से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चुनावी शंखनाद किया है। पीएम मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत छठ पर्व की शुभकामना से की। उन्होंने कहा, “नहाय-खाय के पावन अनुष्ठान के साथ आज से चार दिवसीय महापर्व छठ का शुभारंभ हो रहा है। बिहार सहित देशभर के श्रद्धालुओं को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। सभी व्रतियों को मेरा नमन और वंदन!”

बेगूसराय से पीएम मोदी के चुनावी शंखनाद से बिहार की राजनीति में कई अहम सवाल उठने लगे हैं। खासकर बेगूसराय जिले में, जहां 2020 के विधानसभा चुनाव में NDA का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। सवाल यह है कि क्या प्रधानमंत्री मोदी का जादू इस बार बेगूसराय में चलेगा और क्या NDA इस जिले की हारी हुई सीटों पर कमल खिला पाएगी?

पीएम मोदी की भावुक अपील

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेगूसराय में एक विशाल चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए NDA के लिए लोगों का विश्वास और प्यार बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में बिहार विकास के एक नए दौर में प्रवेश कर रहा है।

पीएम मोदी की युवाओं से अपील

पीएम मोदी ने बिहार के युवाओं से अपील करते हुए कहा कि आपके माता-पिता ने ‘जंगल राज’ से मुक्त कर ‘सुशासन’ को चुना था। अब 2025 का यह अक्टूबर और नवंबर आपके लिए नए अवसर और बड़ी जिम्मेदारी लेकर आए हैं। आपको अपनी एक वोट की ताकत समझनी है, क्योंकि इसी से बिहार की समृद्धि तय होगी। उन्होंने जनता से विकास के रास्ते को प्रशस्त करने में योगदान देने और महागठबंधन के दलों के विरोध में निर्णय लेने की भावुक अपील की।

बेगूसराय में NDA की चुनौती और ‘नया अंदाज’

साल 2020 के विधानसभा चुनाव के परिणाम बेगूसराय जिले में NDA के लिए चिंताजनक थे। जिले की कुल 7 विधानसभा सीटों में से जदयू ने 4 सीटें चेरिया बरियारपुर, तेघड़ा, मटिहानी और साहेबपुर कमाल गंवा दी थीं। बीजेपी को भी 1 सीट बखरी विधानसभा पर हार का सामना करना पड़ा था। राजद ने चेरिया बरियारपुर और साहेबपुर कमाल से जीत दर्ज की, जबकि सीपीआई ने तेघरा और बखरी विधानसभा पर कब्जा जमाया।

NDA का नया समीकरण

इस बार, हारी हुई सीटों पर जीत की रणनीति बनाते हुए NDA ने अपनी लड़ाई का अंदाज बदला है। सूत्रों के अनुसार, सीटों के बंटवारे में बदलाव किया गया है। तेघड़ा सीट बीजेपी को सौंपी गई है। साहेबपुर कमाल और बखरी सीट लोजपा-आर को सौंप कर महागठबंधन को नई चुनौती दी है।

NDA के इस नए समीकरण को कितनी सफलता मिलती है, यह तो वक्त बताएगा। लेकिन यह साफ है कि प्रधानमंत्री मोदी के ‘शंखनाद’ और सीटों के अदला-बदली के नए अंदाज के साथ, NDA इस बार बेगूसराय में अपनी खोई जमीन वापस पाने की पुरजोर कोशिश कर रही है।

Sandeep Kumar

sandeepx4a@gmail.com

संदीप कुमार एक अनुभवी वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें समाचार जगत में 14 साल से ज्यादा काम किया है। इन्हें गहन शोध, सटीक रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए जाना जाता है। उन्होंने ETV Bharat, Hyderabad में साढ़े पाँच वर्षों तक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और राष्ट्रीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक कई अहम खबरों को प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत किया। इसके साथ ही उन्होंने Network 10, TOTAL News, MH1 समेत कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अपनी पत्रकारिता का कौशल साबित किया। राजनीति, राष्ट्रीय सुरक्षा, समाज और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर पकड़ मजबूत है। इस समय newG india में कार्यरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.