पटना: वैशाली जिला में प्रथम चरण में होने वाले चुनाव को लेकर भाजपा ने जिले के पातेपुर विधानसभा क्षेत्र में पहली चुनावी सभा का आयोजन किया जिसमें डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने लोगों से भाजपा प्रत्याशी लखेन्द्र रौशन को जिताने की अपील की है। इतना ही नही सम्राट चौधरी ने तेजस्वी यादव के सरकारी नौकरी देने के वादे पर प्रहार करते हुए कहा कि लालू के 15 वर्षों के शासन में महज 1 लाख लोगों को सरकारी नौकरी मिला जबकि नीतीश कुमार के शासन में अभी तक साढ़े 18 लाख लोगों को नौकरी दी जा चुकी है।
तेजस्वी को नसीहत
सम्राट ने कहा कि लोग दो करोड़ रोजगार देने की बात तो करते हैं लेकिन अभी बिहार में सरकारी नौकरी वालों को वेतन देने में 85 हजार करोड़ रुपया लगता है और दो करोड़ 70 लाख लोगों को सैलरी देने में 12 लाख करोड़ रुपया चाहिए, जबकि बिहार का बजट ही साढ़े तीन लाख है। तेजस्वी को नसीहत देते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि सपना वही देखना चाहिए जो पूरा हो सके।
बिहार की सड़कों का हाल
एक समय लालू जी ने भी कहा था कि बिहार का रोड फिल्मी हीरोइन के गाल की तरह बना देंगे लेकिन बिहार की सड़कों को ओमपुरी का गाल बना दिया। वही महागठबंधन की ओर से तेजस्वी यादव के मुख्यमंत्री बनाने की घोषणा पर चुटकी लेते हुए कहा कि हम पहले से कहते आ रहे हैं लालू परिवार जब तक अपने परिवार को मुख्यमंत्री घोषित नहीं करवाएगा तब तक इसी तरह कांग्रेस को तंग करते रहेगा। लालू प्रसाद यादव ने पहले अपने पत्नी राबड़ी देवी को मुख्यमंत्री बनाया। लालू यादव अपने भाषण में कहते थे किसी भी रानी के पेट से कोई राजा पैदा नहीं होगा इसी तरह लोकतंत्र में बिहार के लोकतंत्र में किसी भी रानी के पेट से राजा को पैदा नहीं होने दिया।
ये भी पढ़ें-आज कर्परी ठाकुर के जन्मस्थली से पिछड़ों को साधेंगे पीएम मोदी
विनाशकारी लोगों से बचो
वो आगे हमला करते हुए कहते हैं एक तरफ विनाशकारी लोग हैं तो दूसरे तरफ विकास कारी लोग हैं। जिसने गुंडागर्दी दिया अरजकता दिया दूसरे तरफ सुशासन दिया अगर आपको पातेपुर से रात के 12 बजे पटना जाना है तो इस धरती पर कोई रोक नहीं सकता है। आप सुरक्षित चले जाएंगे एक तरफ महागठबंधन है जिसने जंगल राज दिया है। एक तरफ कांग्रेस पार्टी है जिसने जंगल राज दिया है। एक तरफ सुशासन देने वाला एनडीए की सरकार है। यह आपको तय करना है।
वैशाली से अभिषेक कुमार की रिपोर्ट



