बिहार चुनाव: भागलपुर की सात सीटों पर 85 उम्मीदवार मैदान में

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के तहत भागलपुर जिले की सातों सीटों पर कुल 102 नामांकन में से 17 रद्द हुए, अब 85 प्रत्याशी मैदान में हैं। अंतिम सूची 23 अक्टूबर को जारी की जाएगी।

Share This Article:

भागलपुर। बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के तहत भागलपुर जिले के सातों विधानसभा क्षेत्रों में नामांकन प्रक्रिया संपन्न हो गई है। जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, कुल 102 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे। इनमें से 17 नामांकन पत्रों में त्रुटियां पाई गईं, जिसके चलते उन्हें रद्द कर दिया गया। अब कुल 85 प्रत्याशियों के नाम निर्देशन पत्र वैध पाए गए हैं।

विधानसभा क्षेत्रवार स्थिति इस प्रकार रही

  • 152 – बिहपुर: कुल 12 नामांकन पत्र दाखिल हुए थे, जिनमें से 2 नामांकन रद्द किए गए। अब 10 प्रत्याशी शेष हैं।
  • 153 – गोपालपुर: यहां सभी 11 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र सही पाए गए हैं।
  • 154 – पीरपैंती (अ.जा.): कुल 12 नामांकन पत्र दाखिल हुए, जिनमें से 1 त्रुटिपूर्ण पाया गया। अब 11 प्रत्याशियों के नामांकन सही हैं।
  • 155 – कहलगांव: यहां 16 में से 3 नामांकन पत्र रद्द किए गए, जबकि 13 प्रत्याशियों के नामांकन वैध माने गए हैं।
  • 156 – भागलपुर: कुल 14 नामांकन पत्र दाखिल हुए, जिनमें से 2 त्रुटिपूर्ण पाए गए। अब 12 प्रत्याशियों के नामांकन सही हैं।
  • 157 – सुल्तानगंज: 16 नामांकन पत्र दाखिल हुए थे, जिनमें से 3 रद्द किए गए। 13 प्रत्याशियों के नामांकन वैध हैं।
  • 158 – नाथनगर: कुल 21 नामांकन पत्र दाखिल किए गए, जिनमें से 6 रद्द हुए। अब 15 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र सही पाए गए हैं।

आगे की प्रक्रिया

जिला निर्वाचन अधिकारी के अनुसार, नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 23 अक्टूबर 2025 निर्धारित की गई है। इस तिथि के बाद प्रत्याशियों की अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी, जिसके पश्चात प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में उम्मीदवारों की अंतिम स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

भागलपुर जिले में नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से पूरी की गई। निर्वाचन कार्यालय ने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार की गई और किसी भी तरह की अनियमितता या विवाद की सूचना नहीं मिली है।

Sandeep Kumar

sandeepx4a@gmail.com

संदीप कुमार एक अनुभवी वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें समाचार जगत में 14 साल से ज्यादा काम किया है। इन्हें गहन शोध, सटीक रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए जाना जाता है। उन्होंने ETV Bharat, Hyderabad में साढ़े पाँच वर्षों तक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और राष्ट्रीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक कई अहम खबरों को प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत किया। इसके साथ ही उन्होंने Network 10, TOTAL News, MH1 समेत कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अपनी पत्रकारिता का कौशल साबित किया। राजनीति, राष्ट्रीय सुरक्षा, समाज और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर पकड़ मजबूत है। इस समय newG india में कार्यरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.