गंगा घाट पर स्नान करते पिता-पुत्र समेत चार डूबे, एक की मौत

गंगा घाट पर स्नान के दौरान हुआ हादसा, भोजपुर के बलुआ घाट पर मचा कोहराम, SDRF ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद शव बरामद किया।

Share This Article:

भोजपुर: कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के बलुआ गंगा घाट पर मंगलवार को छठ पूजा से पहले स्नान करने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। बिहिया थाना क्षेत्र के जज बाजार निवासी अनिल प्रसाद अपने तीन बेटों रंजीत कुमार, अमरजीत कुमार और विश्वजीत कुमार के साथ गंगा स्नान कर रहे थे। इस दौरान विश्वजीत गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। बेटे को डूबते देख पिता अनिल प्रसाद और दो बड़े बेटे उसे बचाने के लिए पानी में उतरे, लेकिन सभी चारों एक साथ डूबने लगे। वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए अनिल प्रसाद, रंजीत और अमरजीत को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन विश्वजीत लापता हो गया।

घाट पर मची चीख-पुकार

घटना की सूचना मिलते ही राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) की टीम दोपहर करीब 2 बजे मौके पर पहुंची और गंगा में तलाशी अभियान शुरू किया। लगभग तीन घंटे की मशक्कत के बाद SDRF के जवानों ने विश्वजीत कुमार का शव बरामद कर लिया। हादसे के बाद से परिवार में मातम पसरा है। घाट पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

सावधानी की कमी बनी हादसे की वजह

स्थानीय लोगों के अनुसार, घाट पर सुरक्षा या निगरानी की कोई व्यवस्था नहीं थी। न तो बैरिकेडिंग थी और न ही कोई गोताखोर या प्रशासनिक निगरानी। ग्रामीणों ने प्रशासन से छठ पर्व से पहले घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।

Sanjay Rai

sanjayrai.dj@gmail.com

संजय राय ने बीते 25 साल के प्रोफेशनल कैरियर में स्वास्थ्य, अपराध, शिक्षा, विकास समेत सभी बीट की कवरेज की है। दिल्ली सरकार, विधानसभा की कार्यवाही, भाजपा, कांग्रेस, आप सरीखे राजनीतिक दलों के साथ सामाजिक-सांस्कृतिक व आंदोलनात्मक गतिविधियों को भी कवर किया है। कई सत्रों में संसद की कार्यवाही पर भी कलम चलाई है। फिलवक्त NewG India में बतौर सीनियर स्पेशल काॅरेस्पोंडेंट अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

https://x.com/DjSanjayrai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.