बाहुबली मुन्ना शुक्ला की बेटी ने पप्पू यादव से मांगी माफी, जानिए क्या है मामला

वैशाली में बाहुबली मुन्ना शुक्ला की बेटी शिवानी शुक्ला ने पप्पू यादव के साथ नामांकन के दौरान हुई विवादित घटना के लिए अपने कार्यकर्ताओं की ओर से माफी मांगी। लालगंज सीट पर राजद उम्मीदवार शिवानी ने सार्वजनिक रूप से हाथ जोड़कर अपनी गलती स्वीकार की।

Share This Article:

वैशाली: बिहार की राजनीति में इन दिनों वैशाली जिले की लालगंज सीट पर चल रही गहमागहमी के बीच एक बड़ा मोड़ आया है। बाहुबली नेता मुन्ना शुक्ला की बेटी और राजद उम्मीदवार शिवानी शुक्ला ने जन अधिकार पार्टी के संरक्षक पप्पू यादव से अपने कार्यकर्ताओं के बुरे बर्ताव के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है।

यह है मामला

यह मामला लालगंज सीट से कांग्रेस उम्मीदवार आदित्य कुमार उर्फ राजा के नामांकन के दौरान हुई झड़प से जुड़ा है। जानकारी के मुताबिक, पिछले दिनों हाजीपुर अनुमंडल कार्यालय में नामांकन के लिए कांग्रेस उम्मीदवार के साथ पप्पू यादव पहुंचे थे। नामांकन दाखिल कर जब वह बाहर निकल रहे थे, तभी पप्पू यादव के समर्थकों और राजद उम्मीदवार शिवानी शुक्ला के समर्थकों के बीच नारेबाजी को लेकर तीखी नोकझोंक हुई, जो बदसलूकी में बदल गई। इस घटना के बाद पप्पू यादव ने फेसबुक लाइव आकर मुन्ना शुक्ला और उनके समर्थकों पर जमकर हमला बोला था।

शिवानी शुक्ला ने मांगी माफी

अब, इस घटना पर मुन्ना शुक्ला की बेटी शिवानी शुक्ला ने प्रतिक्रिया दी है और पप्पू यादव से माफी मांगी है। शिवानी शुक्ला ने फेसबुक लाइव आकर कहा, ‘हमें पता चला है कि पप्पू यादव अंकल ने कहा है कि हमारे नामांकन के दौरान हमारे कार्यकर्ताओं द्वारा उनके साथ बदसलूकी की गई है। अंकल, मैं हाथ जोड़कर अपने कार्यकर्ताओं की तरफ से माफी मांगती हूं। आपको नमन करती हूं और आपसे माफी मांगती हूं।’

उन्होंने आगे कहा, ‘मेरे कार्यकर्ताओं से कोई भी गलती हुई हो, हमें माफ कर दीजिए, हम बच्चे हैं। मैं आपसे बहुत छोटी हूं। मैं कार्यकर्ताओं की तरफ से आपसे माफी मांगती हूं और हमें उम्मीद है कि आप हमें माफ कर देंगे और हमारे कार्यकर्ता भी इस चीज़ में सहमत होंगे। मुझे विश्वास है कि अंकल आप मुझे माफ कर देंगे और अपना आशीर्वाद भी देंगे।’

गौरतलब है कि लालगंज सीट पर कांग्रेस ने आदित्य कुमार उर्फ राजा को जबकि राजद ने शिवानी शुक्ला को उम्मीदवार बनाया है। नामांकन के दौरान हुई यह घटना और उसके बाद बाहुबली नेता की बेटी का माफीनामा इस चुनावी माहौल में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Sandeep Kumar

sandeepx4a@gmail.com

संदीप कुमार एक अनुभवी वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें समाचार जगत में 14 साल से ज्यादा काम किया है। इन्हें गहन शोध, सटीक रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए जाना जाता है। उन्होंने ETV Bharat, Hyderabad में साढ़े पाँच वर्षों तक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और राष्ट्रीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक कई अहम खबरों को प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत किया। इसके साथ ही उन्होंने Network 10, TOTAL News, MH1 समेत कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अपनी पत्रकारिता का कौशल साबित किया। राजनीति, राष्ट्रीय सुरक्षा, समाज और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर पकड़ मजबूत है। इस समय newG india में कार्यरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.