दिल्ली एनसीआर की हवा हुई जहरी, AQI 400 के पार

दिवाली पर दिल्ली एनसीआर की हवा खराब हो गई है। CAQM ने GRAP स्टेज-II के तहत 12 सूत्रीय एक्शन प्लान लागू कर दिया है। इसमें सड़कों की सफाई, धूल नियंत्रण, निर्माण स्थलों की जांच, ट्रैफिक समन्वय, निजी वाहनों का कम इस्तेमाल, सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देना और डीजी सेटों पर नियंत्रण शामिल हैं।

Share This Article:

नई दिल्ली: दिवाली पर दिल्ली-एनसीआर की आबोहवा बेहद खराब हो गई है। प्रदूषण का स्तर इतना बढ़ गया है कि वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग यानी CAQM ने ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) की सब-कमेटी ने आपात बैठक बुला। मौसम और हवा की स्थिति की समीक्षा के बाद GRAP-2 के तहत 12 सूत्रीय एक्शन प्लान लागू करने का फैसला लिया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) की रिपोर्ट के मुताबिक आज दिल्ली वायु गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में दर्ज की गई है।

दिल्ली-एनसीआर के आनंद विहार में वायु गुणवत्ता सूचकांक सबसे खराब रहा। यहां AQI 417 दर्ज किया गया, जिसने इस क्षेत्र को सबसे प्रदूषित बना दि या। विजय नगर (गाजिया बाद) में AQI 348, और नोएडा में AQI 341 दर्ज किया गया। वहीं ,
नोएडा सेक्टर-1 का AQI 344 रहा। अब NCR में GRAP-II के तहत तय सभी कदम तुरंत लागू किए जाएंगे। आयोग ने NCR के राज्यों को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति को सख्ती से नियमों का पालन सुनिश्चि त करने के
निर्देश दिए हैं।

Sanjay Rai

sanjayrai.dj@gmail.com

संजय राय ने बीते 25 साल के प्रोफेशनल कैरियर में स्वास्थ्य, अपराध, शिक्षा, विकास समेत सभी बीट की कवरेज की है। दिल्ली सरकार, विधानसभा की कार्यवाही, भाजपा, कांग्रेस, आप सरीखे राजनीतिक दलों के साथ सामाजिक-सांस्कृतिक व आंदोलनात्मक गतिविधियों को भी कवर किया है। कई सत्रों में संसद की कार्यवाही पर भी कलम चलाई है। फिलवक्त NewG India में बतौर सीनियर स्पेशल काॅरेस्पोंडेंट अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

https://x.com/DjSanjayrai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.