छात्रों ने दिल्ली विधान सभा का इतिहास और संवैधानिक यात्रा को जाना

विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने दिल्ली विश्वविद्यालय के विधि संकाय छात्रों से की बातचीत। वर्ष 1912 में भारत की राजधानी को कलकत्ता से दिल्ली स्थानांतरित किया गया था, तब पुराना सचिवालय भवन केंद्रीय विधान सभा के रूप में कार्य करता था।

Share This Article:

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने गुरुवार दिल्ली विश्वविद्यालय के कैम्पस लॉ सेंटर-II के प्रथम और द्वितीय वर्ष के छात्रों से विधानसभा परिसर में संवाद किया। यह छात्र शैक्षणिक भ्रमण के लिए विधान सभा आए थे ताकि वे भारत की विधायी संस्थाओं के इतिहास और कार्यप्रणाली को नजदीक से समझ सकें। गुप्ता ने छात्रों का स्वागत करते हुए उन्हें दिल्ली विधान सभा की गौरवशाली इतिहास, विधायी प्रक्रिया और संवैधानिक ढांचे के बारे में जानकारी दी। छात्रों नेअध्यक्ष के साथ विधान सभा सदन का भी भ्रमण किया।

1912 में भारत की राजधानी को कलकत्ता से दिल्ली स्थानांतरित किया गया था

विजेंद्र गुप्ता ने विधानसभा भवन के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि जब वर्ष 1912 में भारत की राजधानी को कलकत्ता से दिल्ली स्थानांतरित किया गया था, तब पुराना सचिवालय (Old Secretariat) भवन केंद्रीय विधान सभा के रूप में कार्य करता था। लुटियंस दिल्ली के तैयार होने से पहले यहीं से देश की विधायी गतिविधियाँ संचालित होती थीं। उन्होंने गोपाल कृष्ण गोखले, लाला लाजपत राय, मदन मोहन मालवीय और विट्ठलभाई पटेल जैसे महान स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि इन व्यक्तित्वों ने भारत की लोकतांत्रिक परंपरा की मज़बूत नींव रखी।

देश के सबसे बड़े विधान परिसरों में से एक है दिल्ली विस

विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि वर्तमान विधान सभा परिसर लगभग 22 एकड़ में फैला है और यह देश के सबसे बड़े विधान परिसरों में से एक है। उन्होंने दिल्ली को मिले विशेष संवैधानिक दर्जे के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि बालकृष्णन समिति की सिफारिशों के आधार पर अनुच्छेद 239(एए) जोड़ा गया, जिसके अंतर्गत दिल्ली को 70 सदस्यों वाली विधानसभा का दर्जा प्राप्त हुआ। उन्होंने यह भी बताया कि वर्ष 1993 में दिल्ली में पहली बार निर्वाचित विधानसभा का गठन हुआ था।

लोकतांत्रिक संस्थाओं पर गर्व करना चाहिए

गुप्ता ने छात्रों को आठवीं विधानसभा की वर्तमान संरचना और दिल्ली की विधायी यात्रा के विभिन्न ऐतिहासिक पड़ावों से भी अवगत कराया। उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि उन्हें भारत की लोकतांत्रिक संस्थाओं पर गर्व करना चाहिए और संविधान व जनसेवा की भावना को आगे बढ़ाना चाहिए। इस शैक्षणिक भ्रमण ने विद्यार्थियों को विधायिका के कार्यों और उसकी नीतिनिर्माण प्रक्रिया को समझने का एक अनोखा अवसर प्रदान किया।

Tags :

Sanjay Rai

sanjayrai.dj@gmail.com

संजय राय ने बीते 25 साल के प्रोफेशनल कैरियर में स्वास्थ्य, अपराध, शिक्षा, विकास समेत सभी बीट की कवरेज की है। दिल्ली सरकार, विधानसभा की कार्यवाही, भाजपा, कांग्रेस, आप सरीखे राजनीतिक दलों के साथ सामाजिक-सांस्कृतिक व आंदोलनात्मक गतिविधियों को भी कवर किया है। कई सत्रों में संसद की कार्यवाही पर भी कलम चलाई है। फिलवक्त NewG India में बतौर सीनियर स्पेशल काॅरेस्पोंडेंट अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

https://x.com/DjSanjayrai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.