त्योहारों में रेलवे ने चलाई स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट और टाइमटेबल

भारतीय रेलवे ने त्योहारों में होने वाली अत्यधिक भीड़ और यात्रियों की सुविधा के लिए नई स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की हैं।इस फैसले से अब यात्रा अधिक सुविधाजनक होगी।

Share This Article:

नई दिल्ली: त्योहारों के मौसम में यात्रियों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे ने खास इंतजाम किए हैं। रेलवे ने यह घोषणा की है कि आने वाले त्यौहारों जैसे दुर्गा पूजा, दशहरा, दीपावली और छठ को देखते हुए श्री गंगानगर से समस्तीपुर और गोरखपुर तक विशेष साप्ताहिक ट्रेनों का संचालन किया जाएगा।

तारीख एवं समय

1. श्री गंगानगर – समस्तीपुर जंक्शन साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन

  • ट्रेन संख्या: 04731 / 04732
  • रूट: श्री गंगानगर से समस्तीपुर जं.

चलने के दिन:

  • श्री गंगानगर से — हर रविवार
  • समस्तीपुर से — हर मंगलवार

संचालन अवधि:

  • श्री गंगानगर से: 19 अक्टूबर 2025 से 2 नवंबर 2025 तक
  • समस्तीपुर से: 21 अक्टूबर 2025 से 4 नवंबर 2025 तक

समय:

  • श्री गंगानगर से रवाना — दोपहर 1:25 बजे
  • समस्तीपुर पहुंचने का समय — अगले दिन रात 11:00 बजे
  • समस्तीपुर से रवाना — रात 1:00 बजे
  • श्री गंगानगर पहुंचने का समय — अगले दिन दोपहर 12:20 बजे

ठहराव: सादुलशहर, हनुमानगढ़ जं., संगेरिया, मंडी डबवाली, सिरसा, हिसार, रोहतक, दिल्ली जं., गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर, बुढ़वल, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, देवरिया सदर, सीवान, छपरा, सोनपुर, हाजीपुर और मुजफ्फरपुर जं.।

डिब्बों की संरचना: वातानुकूलित (AC), शयनयान (Sleeper) और सामान्य श्रेणी के डिब्बे।

2. श्री गंगानगर – गोरखपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन

  • ट्रेन संख्या: 04729 / 04730
  • रूट: श्री गंगानगर से गोरखपुर

चलने के दिन:

  • श्री गंगानगर से — हर गुरुवार
  • गोरखपुर से — हर शुक्रवार

संचालन अवधि:

  • श्री गंगानगर से: 23 अक्टूबर 2025 से 30 अक्टूबर 2025 तक
  • गोरखपुर से: 24 अक्टूबर 2025 से 31 अक्टूबर 2025 तक

समय:

  • श्री गंगानगर से रवाना — दोपहर 1:25 बजे
  • गोरखपुर पहुंचने का समय — अगले दिन शाम 4:30 बजे
  • गोरखपुर से रवाना — रात 7:30 बजे
  • श्री गंगानगर पहुंचने का समय — तीसरे दिन सुबह 2:45 बजे

ठहराव: सादुलशहर, हनुमानगढ़ जं., संगेरिया, मंडी डबवाली, सिरसा, हिसार, रोहतक, दिल्ली जं., गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर, बुढ़वल, गोंडा, बलरामपुर, बरहनी और सिद्धार्थ नगर।

डिब्बों की संरचना: वातानुकूलित, शयनयान एवं साधारण श्रेणी के डिब्बे।

यात्रियों के लिए जरूरी जानकारी

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी टिकटें समय रहते आरक्षित कर लें, क्योंकि त्योहारों के दौरान सीटों की मांग अधिक रहती है। साथ ही, सभी यात्रियों से यात्रा के दौरान सुरक्षा और स्वच्छता के नियमों का विशेष रूप से पालन करने की अपील की गई है।

Usha Mehta

ushamehta0013@gmail.com

NewG India का सबसे युवा चेहरा, दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की। ग्रेजुएशन के बाद IGNOU और ABP न्यूज़ नेटवर्क जैसे संस्थानों में इंटर्नशिप की। सोशल और कॉमर्स विषयों की गहरी समझ हैं कलम के साथ आवाज में भी धार हैं। NewG India में बतौर कंटेंट डेवलपर व एंकर अपनी जिम्मेदारी उषा मेहता बखूबी निभा रही हैं ।

https://newgindia.com/author/usha/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.