गुजरात कैबिनेट में बड़ा उलटफेर! 16 मंत्रियों ने एक साथ दिया इस्तीफा

गुजरात में बड़ा राजनीतिक फेरबदल हुआ है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को छोड़कर सभी 16 मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है। कल कल शपथ लेंगे नए मंत्री।

Share This Article:

गांधीनगर। भारतीय जनता पार्टी शासित गुजरात सरकार में गुरुवार को एक बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम देखने को मिला। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को छोड़कर उनके मंत्रिमंडल के सभी 16 मंत्रियों ने सामूहिक रूप से इस्तीफा दे दिया है। यह फैसला मुख्यमंत्री के आवास पर हुई अहम बैठक के बाद लिया गया, जिससे राज्य में बड़े मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों को बल मिला है।

जानकारी के मुताबिक, सभी मंत्रियों ने अपने इस्तीफे मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को सौंप दिए हैं, जिन्होंने उनके इस्तीफों को स्वीकार कर लिया है। अब इन इस्तीफों को औपचारिक रूप से राज्यपाल को सौंपा जाएगा। नई कैबिनेट में 2 डिप्टी सीएम बनाए जा सकते हैं। मंत्रिमंडल में नए चेहरों को मौका मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

जगदीश विश्वकर्मा ने सबसे पहले दिया इस्तीफा

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने सबसे पहले इस्तीफा दिया। इसके बाद, एक-एक करके अन्य सभी मंत्रियों ने भी इस्तीफा दे दिया। बताया जा रहा है कि मंत्रियों ने विश्वकर्मा को इस्तीफे सौंपे थे, जिन्होंने सभी मंत्रियों को सामूहिक रूप से इस्तीफा देने का निर्देश दिया था। सबसे खास बात यह रही कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने मंत्रियों से इस्तीफा नहीं मांगा था। आज दोपहर मुख्यमंत्री के आवास पर हुई बैठक में सभी मंत्रियों ने सर्वसम्मति से सामूहिक रूप से इस्तीफा देने का निर्णय लिया।

इन इस्तीफों के साथ ही राज्य में मंत्रिमंडल विस्तार की प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है। अब सबकी निगाहें नए मंत्रिमंडल की घोषणा पर टिकी हैं। नए मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह कल, शुक्रवार (17 अक्टूबर 2025) को गांधीनगर के महात्मा मंदिर में आयोजित किया जाएगा। शपथ समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा उपस्थित रहेंगे। राष्ट्रीय संगठन महामंत्री सुनील बंसल गुजरात पहुंच चुके हैं। शाम तक मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी मुंबई में एक कार्यक्रम से गुजरात लौट आएंगे। उसके बाद रात 8 बजे उनके आवास पर मीटिंग होगी। इसके बाद राज्यपाल को नए मंत्रियों की सूची भी सौंपी जाएगी।

इस्तीफा देने वाले मंत्रियों की सूची (विभागीय प्रभार के साथ)

क्रमांकमंत्री का नामविधानसभा क्षेत्र
1कनुभाई देसाईपारडी
2बलवंतसिंह राजपूतसिद्धपुर
3ऋषिकेश पटेलविसनगर
4राघवजी पटेलजामनगर रूरल
5कुंवरजीभाई बावलियाजसदन
6भानुबेन बाबरियाराजकोट रूरल
7मुलुभाई बेराखंभालिया
8कुबेर डिंडोरसंतरामपुर (ST)
9नरेश पटेलगणदेवी
10बच्चूभाई खबाददेवगढ़ बारिया
11परषोत्तम सोलंकीभावनगर रूरल
12हर्ष सांघवीमजूरा
13जगदीश विश्वकर्मानिकोल
14मुकेशभाई ज़िनाभाई पटेलओलपाड
15कुंवाजीभाई हलपतिमांडवी (ST)
16भिकुभाई चतुरसिंह परमारमोडासा

Sandeep Kumar

sandeepx4a@gmail.com

संदीप कुमार एक अनुभवी वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें समाचार जगत में 14 साल से ज्यादा काम किया है। इन्हें गहन शोध, सटीक रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए जाना जाता है। उन्होंने ETV Bharat, Hyderabad में साढ़े पाँच वर्षों तक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और राष्ट्रीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक कई अहम खबरों को प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत किया। इसके साथ ही उन्होंने Network 10, TOTAL News, MH1 समेत कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अपनी पत्रकारिता का कौशल साबित किया। राजनीति, राष्ट्रीय सुरक्षा, समाज और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर पकड़ मजबूत है। इस समय newG india में कार्यरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.