राघोपुर में सियासी संग्राम शुरू!, राबड़ी को हराने वाले सतीश यादव अब तेजस्वी के सामने

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में राघोपुर सीट पर दिलचस्प मुकाबला। जिस सतीश यादव ने 2010 में राबड़ी देवी को हराया था, अब वही भाजपा उम्मीदवार तेजस्वी यादव के सामने मैदान में हैं। राघोपुर सीट यादव परिवार की परंपरागत सीट मानी जाती है।

Share This Article:

वैशाली। बिहार की सबसे वीआईपी सीट राघोपुर, जहां लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव बिहार विधानसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, वहां अब मुकाबला दिलचस्प हो गया है। तेजस्वी यादव ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है, वहीं भाजपा ने भी अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी है। भाजपा ने तेजस्वी यादव के सामने सतीश यादव को मैदान में उतारा है।

सतीश यादव ने राबड़ी देवी को हराया था

राघोपुर सीट का प्रतिनिधित्व लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव तीनों कर चुके हैं। राबड़ी देवी बिहार की पहली महिला मुख्यमंत्री बनी थीं, जब उनके पति लालू प्रसाद यादव को चारा घोटाले में गिरफ्तारी के बाद इस्तीफा देना पड़ा था। उन्होंने 25 जुलाई 1997 को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी और वर्ष 2005 तक बिहार का शासन संभाला था।

राघोपुर क्षेत्र बना हॉट सीट

साल 2010 के विधानसभा चुनाव में राबड़ी देवी को राघोपुर सीट पर हार का सामना करना पड़ा था। जनता दल यूनाइटेड (JDU) के उम्मीदवार सतीश यादव ने उन्हें 13,600 वोटों के बड़े अंतर से पराजित किया था। इस हार के बाद लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी ने तेजस्वी यादव को राघोपुर से चुनाव लड़ाने का निर्णय लिया। वर्तमान में सतीश कुमार भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं।

राघोपुर सीट पर यादव परिवार का लंबा राजनीतिक इतिहास रहा है। लालू प्रसाद यादव ने इस सीट से दो बार चुनाव जीतकर विधायक और दो बार मुख्यमंत्री के रूप में प्रतिनिधित्व किया। राबड़ी देवी ने भी तीन बार इस सीट से जीत हासिल की और मुख्यमंत्री पद संभाला। उनके बेटे तेजस्वी यादव 2015 और 2020 में राघोपुर से चुनाव जीत चुके हैं और अब 2025 में तीसरी बार नामांकन दाखिल कर चुके हैं। वे उपमुख्यमंत्री और विपक्ष के नेता दोनों रह चुके हैं।

Sandeep Kumar

sandeepx4a@gmail.com

संदीप कुमार एक अनुभवी वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें समाचार जगत में 14 साल से ज्यादा काम किया है। इन्हें गहन शोध, सटीक रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए जाना जाता है। उन्होंने ETV Bharat, Hyderabad में साढ़े पाँच वर्षों तक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और राष्ट्रीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक कई अहम खबरों को प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत किया। इसके साथ ही उन्होंने Network 10, TOTAL News, MH1 समेत कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अपनी पत्रकारिता का कौशल साबित किया। राजनीति, राष्ट्रीय सुरक्षा, समाज और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर पकड़ मजबूत है। इस समय newG india में कार्यरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.