Bihar Elections 2025: बीजेपी की पहली सूची जारी, सम्राट चौधरी को तारापुर से टिकट

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए बीजेपी अपनी पहली सूची जारी की है। इसमें 71 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। सम्राट चौधरी को तारापुर और राम कृपाल यादव को दानापुर से उम्मीदवार बनाया गया है।

Share This Article:

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए बीजेपी ने अपनी पहली सूची जारी कर दी है, जिसमें कुल 71 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। पहली सूची में पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रदेश इकाई के प्रमुख सम्राट चौधरी को तारापुर सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं, पार्टी के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री राम कृपाल यादव को दानापुर विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया गया है। पहली सूची में कुल 9 महिला प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है। बीजेपी की पहली उम्मीदवारों की सूची में सम्राट चौधरी के अलावा रामकृपाल यादव, विजय सिन्हा, संजीव चौरसिया, श्रेयसी सिंह और मंगल पांडे जैसे बड़े नाम शामिल हैं।

नंद किशोर यादव का कटा टिकट, रत्नेश कुशवाहा को मौका

बीजेपी की पहली सूची में सबसे बड़ा फेरबदल पटना साहिब विधानसभा सीट पर देखने को मिला है। यहां से लगातार सात बार विधायक रहे कद्दावर नेता नंद किशोर यादव का टिकट काट दिया गया है। उनकी जगह पार्टी ने रत्नेश कुशवाहा को मौका दिया है।

इन मंत्रियों और विधायकों के भी कटे टिकट

नंद किशोर यादव के अलावा, कई अन्य प्रमुख नेताओं को भी इस बार टिकट नहीं मिला है:

  • मंत्री मोतीलाल प्रसाद का रीगा सीट से टिकट कटा है।
  • औराई से विधायक रामसूरत राय का टिकट भी काट दिया गया है।

प्रमुख चेहरों को मिली सीट

लिस्ट में पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं को चुनाव मैदान में उतारा गया है:

  • पूर्व केंद्रीय मंत्री राम कृपाल यादव दानापुर से प्रत्याशी होंगे।
  • विधान परिषद सदस्य (MLC) और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय को सिवान से उम्मीदवार बनाया गया है।
  • बांकीपुर से नितिन नबीन पर पार्टी ने फिर भरोसा जताया है।
  • लखीसराय से विजय सिन्हा को टिकट मिला है।
  • बिस्फी से हरिभूषण ठाकुर बचौल उम्मीदवार बनाए गए हैं।
  • पूर्व उपमुख्यमंत्री रेणु देवी बेतिया से चुनाव लड़ेंगी।

इसके अलावा, जनता दल यूनाइटेड (JDU) के पूर्व सांसद सुनील पिंटू की बीजेपी में ‘घर वापसी’ हुई है, और उन्हें सीतामढ़ी से प्रत्याशी बनाया गया है। खजौली से अरुण प्रसाद को टिकट दिया गया है, जबकि इस सीट के उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी (RLM) के खाते में जाने की चर्चा थी।

Sandeep Kumar

sandeepx4a@gmail.com

संदीप कुमार एक अनुभवी वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें समाचार जगत में 14 साल से ज्यादा काम किया है। इन्हें गहन शोध, सटीक रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए जाना जाता है। उन्होंने ETV Bharat, Hyderabad में साढ़े पाँच वर्षों तक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और राष्ट्रीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक कई अहम खबरों को प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत किया। इसके साथ ही उन्होंने Network 10, TOTAL News, MH1 समेत कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अपनी पत्रकारिता का कौशल साबित किया। राजनीति, राष्ट्रीय सुरक्षा, समाज और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर पकड़ मजबूत है। इस समय newG india में कार्यरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.