तेजस्वी के गढ़ में गरजे प्रशांत किशोर, कहा- ‘अमेठी जैसा हाल होगा’

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में जनसुराज पार्टी ने तेजस्वी यादव की परंपरागत सीट राघोपुर से चुनावी अभियान की शुरुआत की। इस दौरान प्रशांत किशोर ने कहा कि मेरे नाम से ही डर गए तेजस्वी।

Share This Article:

पटना/राघोपुर: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की रणभेरी के बीच जनसुराज पार्टी ने आज तेजस्वी यादव के गढ़ राघोपुर से अपना चुनावी अभियान का श्रीगणेश कर दिया है। जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने राघोपुर पहुंचकर जनता से सीधा संवाद किया और विपक्षी नेता तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोला। किशोर ने दावा किया कि उनके राघोपुर से चुनाव लड़ने की चर्चा मात्र से ही तेजस्वी डर गए हैं और उन्हें अपनी परंपरागत सीट छोड़कर भागना पड़ेगा।

तेजस्वी पर सीधा निशाना: ‘अमेठी जैसा हाल होगा’

राघोपुर रवाना होने से पहले पटना में पत्रकारों से कहा कि प्रशांत किशोर ने कहा कि वो आज दिन भर राघोपुर में रहूें और जनता से संवाद करेंगे। राघोपुर से कौन उम्मीदवार होगा, इस पर पार्टी कल फैसला करेगी। लेकिन मेरे राघोपुर से लड़ने की चर्चा भर से तेजस्वी यादव डर गए हैं। उन्हें राघोपुर छोड़कर भागना पड़ेगा और दो जगह से चुनाव लड़ना पड़ेगा। किशोर ने कहा कि जो हाल अमेठी में राहुल गांधी का हुआ था, वही हाल राघोपुर में तेजस्वी यादव का होगा।

आरजेडी का मजबूत किला है राघोपुर सीट

आपको बता दें कि राघोपुर वैशाली जिले की एक प्रमुख सीट है, जहां तेजस्वी यादव 2015 से विधायक हैं और यह आरजेडी का मजबूत किला माना जाता है। किशोर की यह टिप्पणी महागठबंधन के लिए झटका है, खासकर तब जब जनसुराज ने 9 अक्टूबर को अपनी पहली 51 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी।

वरिष्ठ नेताओं को खुली चुनौती

प्रशांत किशोर ने बिहार के कई वरिष्ठ नेताओं को भी ललकारा है। उन्होंने कहा कि अशोक चौधरी, दिलीप जायसवाल, मंगल पांडेय और सम्राट चौधरी बताएं कि वे चुनाव कहां से लड़ेंगे। जनसुराज पार्टी उसी सीट पर उतरकर जनता से हिसाब लेगी। प्रशांत किशोर की इस चुनौती ने एनडीए के नेताओं को निशाने पर लिया है। कुल मिलाकर प्रशांत किशोर इस चुनाव में एनडीए और महागठबंधन के लिए मुश्किल खड़ी करने वाले हैं। क्योंकि किशोर ने साफ कर दिया है कि जनसुराज सभी 243 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी और ‘जनता बनाम नेता’ के मुद्दे पर चुनाव लड़ेगी।

दरअसल, राघोपुर में जनसुराज पार्टी की ओर से रामकिशोर यादव की अगुवाई में एक बड़ी जनसभा का आयोजन किया गया। चुनावी मंच से किशोर ने अपने प्रसिद्ध नारे ‘जनता बनाम नेता’ को दोहराते हुए कहा कि अब फैसला बिहार की जनता करेगी।

Sandeep Kumar

sandeepx4a@gmail.com

संदीप कुमार एक अनुभवी वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें समाचार जगत में 14 साल से ज्यादा काम किया है। इन्हें गहन शोध, सटीक रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए जाना जाता है। उन्होंने ETV Bharat, Hyderabad में साढ़े पाँच वर्षों तक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और राष्ट्रीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक कई अहम खबरों को प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत किया। इसके साथ ही उन्होंने Network 10, TOTAL News, MH1 समेत कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अपनी पत्रकारिता का कौशल साबित किया। राजनीति, राष्ट्रीय सुरक्षा, समाज और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर पकड़ मजबूत है। इस समय newG india में कार्यरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.